विज्ञान महोत्सव में दिखी बाल प्रतिभा
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : हवालबाग क्षेत्र का ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव राजा आनंद सिंह राजकीय
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : हवालबाग क्षेत्र का ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव राजा आनंद सिंह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया। जिसमें बाल वैज्ञानिकों ने विज्ञान की नई-नई तकनीकों को प्रदर्शित किया। शुभारंभ मौके पर विभिन्न वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं से जीवन में वैज्ञानिक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र पाठक ने किया। उन्होंने बच्चों को जीवन में विज्ञान के बढ़ते महत्व की विस्तार से जानकारी दी। कहा कि आज हर क्षेत्र में किसी न किसी रूप में विज्ञान का इस्तेमाल हो रहा है। ब्लॉक विज्ञान समन्वयक डॉ. ललित मोहन सिंह जलाल ने कहा कि विज्ञान महोत्सव विज्ञान का समन्वित कार्यक्रम है। जिसमें मुख्य रूप से प्रदर्शनी, विज्ञान मेला व विज्ञान ड्रामा शामिल है। कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों में बच्चों में विज्ञान के प्रति रूचि जाग्रत होती है। साथ ही उनमें खोजी प्रवृत्ति का विकास होता है। विज्ञान शिक्षक डॉ. प्रभाकर जोशी ने कहा कि विज्ञान महोत्सव को छात्र-छात्राओं के लिए काफी लाभकारी बताया। कहा कि इस प्रकार के महोत्सव से छात्रों को विद्यालय स्तर पर ही नहीं बल्कि राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा दिखाने को अवसर मिलता है। साथ ही अन्य विद्यार्थी भी अभिप्रेरित होते हैं। प्रधानाचार्या सावित्री टम्टा ने विद्यार्थियों से विज्ञान के प्रति रूचि जाग्रत करते हुए सवालों के वैज्ञानिक व तर्कपूर्ण हल खोजने की बात कही।
संचालन मदन भंडारी ने किया। निर्णायकों में मुख्य रूप से गणेश जोशी, संजय पांडे, चारू पांडे, डिम्पल जोशी, कुसुम जोशी, रूपा भंडारी, कविता पांडे, एमसी पाठक, जितेंद्र पुनेठा, ललित प्रकाश, निधि बिष्ट, मनोज कुमार, सोनी कमाल, सुनीता जोशी, प्रतिभा पांडे, रमा भट्ट, एम तबस्सुम, टीडी भट्ट, इला पांडे, लक्ष्मी जोशी, निर्मला रावत, पूनम चंद, अभिलाषा गोस्वामी, बीएस रावत, राधा बोरा आदि मौजूद थे।