अल्मोड़ा में पौधार के पास खाई में गिरी कार, दो गंभीर
अल्मोड़ा में लमगड़ा रोड पर बुधवार सुबह पौधार के पास बेकाबू कार खाई में गिर गई। दो लोग घायल।
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : लमगड़ा रोड पर बुधवार सुबह पौधार के पास बेकाबू कार खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना की वजह ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है।
तोली गाव (लमगड़ा ब्लॉक) निवासी प्रकाश पुत्र मोहन सिंह बीते दिनों दिल्ली गया था। उसके साथ इसी विकासखंड के ढैली गाव का राकेश सिंह ढैला पुत्र गोविंद सिंह भी था। बुधवार सुबह दोनों कार से हल्द्वानी पहुंचे। समय पर गांव पहुंचने के लिए भीमताल से वाया धानाचूली रोड पर रवाना हुए। पौधार के पास कार के ब्रेक फेल हो गए। कार अनियंत्रित होकर 20 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर लमगड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को जिला चिकित्सालय ले जाया गया। थाना प्रभारी सुनील बिष्ट के अनुसार दोनों ग्रामीण शहरफाटक होते हुए आ रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया।
== ==