Move to Jagran APP

विधवा महिलाओं की मदद को आगे आने का आह्वान

संस चौखुटिया असहाय व विधवा महिलाओं के उत्थान को लेकर उत्तराखंड महिला शक्ति संस्था

By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Jan 2021 11:39 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jan 2021 11:39 PM (IST)
विधवा महिलाओं की मदद को आगे आने का आह्वान
विधवा महिलाओं की मदद को आगे आने का आह्वान

संस, चौखुटिया: असहाय व विधवा महिलाओं के उत्थान को लेकर उत्तराखंड महिला शक्ति संस्था के द्वारा गांवों में जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में शुक्रवार को तल्ला गेवाड़ के आदिग्राम फुलोरिया में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें संस्था के उद्देश्य, क्रियाकलाप व विधवा महिलाओं के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। न्याय पंचायत क्षेत्र की विधवा माता-बहनों ने बैठक में बढ़चढ़ कर भागीदारी की।

loksabha election banner

ब्लाक अध्यक्ष नंदकिशोर आर्य ने महिला शक्ति संस्था द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। बताया कि संस्था का उद्देश्य विधवा महिलाओं को आजीवन पेंशन, बिजली व पानी के बिल की भुगतान सुविधा, बच्चों की निश्शुल्क पढ़ाई व बस ट्रेन पास जैसी सुविधाएं दिए जाने का प्रस्ताव है। इस हेतु हर ग्राम सभा से एक महिला व एक पुरूष का चयन किया जाना है।

बैठक की अध्यक्षता कर रही प्रधान कमला फुलोरिया ने कार्यक्रमों को धरातल पर उतारने के लिए भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया। संचालन पूर्व प्रधान चंद्रप्रकाश फुलोरिया ने किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान लीला बिष्ट, लीला फुलोरिया, मुन्नी देवी, हीरा देवी, पार्वती देवी, सावित्री देवी, चंपा देवी, नंदन सिंह, पूरन चंद्र, विनोद फुलोरिया आदि मौजूद थे।

उधर नवयुवक मंगल दल मटेना के अध्यक्ष जगदीश खोलिया के पिता गिरीश चंद्र खोलिया का हृदयगति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया है। वह 73 वर्ष के थे। उनके निधन पर क्षेत्र पंचायत सदस्य भोलादत्त तिवारी, ग्राम प्रधान रविशंकर बिष्ट, पूर्व प्रधान चंद्रशेखर जोशी, सीएस बड़सीला, सचिव कैलाश खुल्बे, उमेश जोशी, मोहन जोशी, नवीन मिश्रा, उपेंद्र जोशी, गोविद बड़सीला, अनिल पांडे, मनोज खोलिया, संजय बड़सीला, विकास जोशी, विनोद खोलिया आदि ने शोक व्यक्त किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.