उपचुनाव में गुड्डी बनी निर्विरोध प्रधान
द्वाराहाट : विकासखंड की सलना ग्राम पंचायत में प्रधान के दो पदों पर कार्यरत होने की शिकायत पर खाली हु
द्वाराहाट : विकासखंड की सलना ग्राम पंचायत में प्रधान के दो पदों पर कार्यरत होने की शिकायत पर खाली हुई प्रधान सीट के उपचुनाव में गीता देवी निर्विरोध चुन की गई। सहायक खंड विकास अधिकारी ने गीता को गुरुवार को प्रमाणपत्र सौंपा।
ब्लॉक के सलना गांव में प्रधान पद के लिए तीन महिलाओं ने अपना नामाकन करवाया था। इसमें धना बिष्ट का नामाकन जाच में निरस्त हो गया था। जबकि जानकी देवी ने आठ जून को नाम वापस ले लिया था। एक मात्र नामांकन होने से गीता देवी का निर्विरोध चुना जाना तय था। उप खंड विकास अधिकारी नारायण सिंह ने प्रमाणपत्र सौंप उनके निर्वाचन को वैधता प्रदान कर दी। बताते चलें कि आशा पद पर कार्यरत सलना की निवासी गुड्डी अधिकारी प्रधान पद भी चुन ली गई थी। ग्रामीणों की लिखित शिकायत पर करीब चार वर्ष बाद गुड्डी ने प्रधान पद से इस्तीफा दे दिया।