Move to Jagran APP

नहीं रहे अंग्रेजों की फौज के क्लर्क जयंत सिंह

आजादी से पूर्व सेना में भर्ती होकर 1967 में रिटायर हुए हवालदार क्लर्क जयंत सिंह का निधन हो गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Dec 2019 11:24 PM (IST)Updated: Sun, 15 Dec 2019 06:15 AM (IST)
नहीं रहे अंग्रेजों की फौज के क्लर्क जयंत सिंह
नहीं रहे अंग्रेजों की फौज के क्लर्क जयंत सिंह

संवाद सहयोगी, दन्यां: आजादी से पूर्व सेना में भर्ती होकर 1967 में रिटायर हुए हवालदार क्लर्क जयंत सिंह का निधन हो गया है। 94 वर्षीय जयंत सिंह पिछले एक माह से अस्वस्थ थे।

loksabha election banner

दन्यां के समीप आटी सिमार गांव निवासी जयंत सिंह सेना में हवालदार क्लर्क पर काफी समय तक तैनात रहे। गुलाम भारत में हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद वे 1943 में अंग्रेजी शासन काल में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। 1967 में रिटायर होकर वह अपने घर में ही खेती बाड़ी का कार्य करते थे। जयंत सिंह रिटायर होने के बाद मृतक आश्रित विधवाओं को पारिवारिक पेंशन लगाने में निश्शुल्क सहायता भी किया करते थे। उनके निधन पर जनपद अल्मोड़ा के अनेक पूर्व सैनिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दु:ख व्यक्त किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.