Move to Jagran APP

भगवान शिव के जयकारों से गूंजायमान हुआ बूबूधाम

संवाद सहयोगी रानीखेत ब्रह्मालीन नागा बाबा रघुनाथ भारती की तपोस्थली कालीगाढ़ डांठ स्थित सिद्दे

By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Sep 2019 05:34 PM (IST)Updated: Mon, 02 Sep 2019 05:34 PM (IST)
भगवान शिव के जयकारों से गूंजायमान हुआ बूबूधाम
भगवान शिव के जयकारों से गूंजायमान हुआ बूबूधाम

संवाद सहयोगी, रानीखेत : ब्रह्मालीन नागा बाबा रघुनाथ भारती की तपोस्थली कालीगाढ़ डांठ स्थित सिद्देश्वर महादेव मंदिर बूबूधाम में शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का धार्मिक अनुष्ठानों के साथ श्रीगणेश हुआ। महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। इस दौरान देवादि देव महादेव के जयघोष से समूचा क्षेत्र शिवमय हो उठा। पहले दिन कथाव्यास ने भगवान शिव की महिमा का बखान किया।

loksabha election banner

घिंघारीखाल अल्मोड़ा हाईवे स्थित बूबूधाम में कथा का शुभारंभ वैदिक मंत्रोचार व गणेश पूजन से हुआ। महंत जयराम भारती व अभिमन्यु भारती की देखरेख व आचार्य विजय बेलवाल की मौजूदगी में धर्माचार्य युगल जोशी, महेश जोशी, पंकज जोशी, उमाशंकर जोशी आदि ने यजमान जगमोहन अधिकारी व नीमा अधिकारी से धार्मिक अनुष्ठान करवाए। बाद में डडगलियां, कालिका, नैनी व मजखाली के श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली। कथावाचक करते हुए व्यास नवनीत जोशी ने भगवान शिव की महिमा का बखान किया। कहा भगवान शिव वेलपत्र व जलाभिषेक से प्रसन्न होकर भक्तों के कष्टों का निवारण करते हैं। कथा का पारायण 12 सितंबर को होगा। प्रताप बिष्ट, महेंद्र अधिकारी, हरीश अधिकारी, वैभव अधिकारी, अर्जुन अधिकारी, सुंदर बिष्ट, मोनू रावत, दीपक अधिकारी, शंकर सिंह, कैलाश तिवाड़ी, गोविंद जोशी व दिनेश तिवारी कारसेवा में जुटे रहे।

===============

गोलू मंदिर में अखंड रामायण पाठ शुरू

ताड़ीखेत : बाजार स्थित गोलू मंदिर में महिला सत्संग समिति के तत्वावधान में अखंड रामायण पाठ शुरू हुआ। पं. दिनेश तिवारी व खीमानंद तिवारी ने यजमान प्रमोद जोशी व चंद्रप्रभा से धार्मिक अनुष्ठान पूरे करवाए। इस दौरान भजन कीर्तनों से माहौल राममय हो उठा। मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि रामायण पाठ का पारायण 4 सितंबर को होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.