Move to Jagran APP

अल्मोड़ा में भाजपा कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम कल

भारतीय जनता पार्टी के अल्मोड़ा विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का संवाद कार्यक्रम नौ जनवरी को अल्मोड़ा में होगा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 07 Jan 2021 11:28 PM (IST)Updated: Thu, 07 Jan 2021 11:28 PM (IST)
अल्मोड़ा में भाजपा कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम कल
अल्मोड़ा में भाजपा कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम कल

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : भारतीय जनता पार्टी के अल्मोड़ा विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का संवाद कार्यक्रम नौ जनवरी को अल्मोड़ा में होगा। इसमें प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत भागीदारी करेंगे। इसी की तैयारियों को लेकर गुरुवार को बैठक हुई। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक व विधान सभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिह चौहान ने सभी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए जुटने का आह्वान किया।

loksabha election banner

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम सुनीता सनसिटी निकट स्टेट बैंक अल्मोड़ा के समीप होगा। बाइक रैली व स्वागत प्रमुख की जिम्मेदारी लक्ष्मेश्वर वार्ड सभासद अमित साह मोनू व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील बिष्ट, मुख्य कार्यक्रम स्थल संयोजक नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, नगर महामंत्री मनोज जोशी व संजय साह रिक्खु, शक्ति केंद्र में होने वाली बैठक की जिम्मेदारी जिला कोषाध्यक्ष तुषारकांत साह, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवीर आर्या, मीडिया में प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी जिला मीडिया प्रभारी शैलेंद्र साह, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, जिलामंत्री विनीत बिष्ट, बूथ अध्यक्ष के घर जलपान के लिए अभय कुमार व आशीष कुमार, स्वागत के लिए महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष लीला बोरा, श्वेता अग्रवाल, सर्किट हाउस भोजन व्यवस्था के लिए हरीश कनवाल, विश्राम स्थल में बैठक के लिए ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अजय वर्मा को जिम्मेदारी सौंपी। इसके अतिरिक्त भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपील की गई और इन सब के समन्वयन के लिए जिला मंत्री विनीत बिष्ट को जिम्मेदारी दी गयी।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष महिपाल बिष्ट, जिलामंत्री विनीत बिष्ट, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, मनोज जोशी, तुषारकांत साह, लीला बोरा, सुंदर कनवाल, श्वेता अग्रवाल, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अजय वर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील बिष्ट, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष हरीश कनवाल, हयात गिरी गोस्वामी, ललित मेहता, सभासद अमित साह, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवीर आर्या आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.