भाजपाइयों ने फूंका पाकिस्तान का पुतला
संस, रानीखेत : पुलवामा में आतंकी हमले से गुस्साए भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए।
संस, रानीखेत : पुलवामा में आतंकी हमले से गुस्साए भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। भाजपाइयों ने इस बर्बरता के लिए पाकिस्तान को दोषी ठहरा पुतला फूंका। प्रदर्शन किया। दो मिनट का मौन रख शहीद जांबाजों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर जिला महामंत्री प्रेम शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य च्योति साह मिश्रा, प्रदेश संयोजक विमला रावत, मंडल अध्यक्ष ध्यान सिंह नेगी, कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष मोहन नेगी, खजान जोशी, दीप भगत, चंदन भगत, विनोद भार्गव, हर्षवर्द्धन पंत, राजेंद्र जसवाल, भुवन जोशी, भुवन पपनै, प्रदीप बिष्ट आदि मौजूद रहे।
=============
कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
फोटो : 15 आरकेटी पी 4
संस, रानीखेत : कांग्रेसियों ने गांधी चौक पर प्रदर्शन कर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। श्रद्धांजलि सभा की। दो मिनट का मौन रख शहीद जांबाजों को नमन किया। कहा कि आतंकवाद को शह देने वाले पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने का वक्त आ गया है। इस मौके पर प्रमुख रचना रावत, जिलाध्यक्ष महेश आर्या, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवंत नेगी, ललित असवाल आदि मौजूद रहे।