Move to Jagran APP

रोड शो से भाजपा ने सोमेश्वर में किया शक्ति प्रदर्शन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने अल्मोड़ा जनपद के सोमेश्वर में पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Jan 2021 11:27 PM (IST)Updated: Fri, 08 Jan 2021 11:27 PM (IST)
रोड शो से भाजपा ने सोमेश्वर में किया शक्ति प्रदर्शन
रोड शो से भाजपा ने सोमेश्वर में किया शक्ति प्रदर्शन

संसू, सोमेश्वर (अल्मोड़ा): भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। संगठनात्मक मजबूती पर जोर देते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने के गुर बताए। कहा कि राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए पार्टी पदाधिकारी खुद भी पहल करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिशन 2022 की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। वहीं कांग्रेस को फिर निशाने पर लिया।

loksabha election banner

कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत शुक्रवार को सोमेश्वर पहुंचे। उनका काफिला लोध घाटी से राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्या व प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ शक्ति प्रदर्शन करते हुए निकला। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि इस बार भाजपा दोबारा सत्ता में आएगी। उन्होंने कांग्रेस पर तीखे कटाक्ष करते हुए कहा कि वह रसातल पर पहुंच चुकी है। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मिलकर संगठनात्मक मजबूती तथा 2022 के विधानसभा चुनाव में एकबार फिर परचम लहराने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से वार्ता कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्या ने कहा कि संवाद कार्यक्रम से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। इससे पूर्व बंशीधर भगत का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, मीडिया प्रभारी तरुण बंसल, जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता भट्ट, जिला उपाध्यक्ष राजू कैड़ा आदि मौजूद रहे।

=========

पूर्व कांग्रेस प्रदेश सचिव भाजपा में शामिल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के संवाद कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव लाल सिंह बजेठा पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने कुछ ही दिन पूर्व अपना त्यागपत्र प्रदेश अध्यक्ष को भेज दिया था। इसमें उन्होंने उपेक्षा को पार्टी छोड़ने की बड़ी वजह बताया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.