Move to Jagran APP

बंशीधर भगत ने दिया मंत्र- 'बूथ जीता तो चुनाव जीता'

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कार्यकर्ताओं को बूथ जीता तो चुनाव जीता का मंत्र दिया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Jan 2021 11:59 PM (IST)Updated: Sat, 09 Jan 2021 11:59 PM (IST)
बंशीधर भगत ने दिया मंत्र- 'बूथ जीता तो चुनाव जीता'
बंशीधर भगत ने दिया मंत्र- 'बूथ जीता तो चुनाव जीता'

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कार्यकर्ताओं को 'बूथ जीता तो चुनाव जीता' का संदेश दे पूरा ध्यान मिशन-2022 पर लगाने को कहा। चुनावी रण में सफलता का मंत्र देते हुए कहा कि बूथ के मुखिया व उसके कार्यकर्ताओं को महत्व देने से आगे की राह आसान हो जाएगी। दोहराया कि कार्यकर्ताओं के बूते इस बार भाजपा दोबारा सत्ता में आएगी। वह भी प्रचंड बहुमत के साथ। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हरेक विधानसभा सीट जीतने का हौसला भी दिया।

loksabha election banner

यहां माल रोड स्थित एक सभागार में शनिवार को कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताया। आपसी मनभेद भूल परिवार की तरह जुड़कर भाजपा के लिए काम करने का आह्वान किया। जोर देकर कहा कि कार्यकर्ता 2022 के लिए तैयार रहें। कहा कि चुनाव तभी जीतेंगे जब एक एक विधानसभा सीट का प्रत्येक बूथ जीता जाए। इसके लिए उन्होंने बूथ अध्यक्ष को महत्व देने की जरूरत बताई। ताकि वह और मेहनत से कार्यकर्ताओं को जोड़ सके। बाद में प्रदेश अध्यक्ष नंदादेवी शक्ति केंद्र पहुंचे। कार्यकर्ताओं से विचार मंथन किया।

========

चौघानपाटा में मातृशक्ति ने किया स्वागत

प्रदेश अध्यक्ष का महिला मोर्चा ने पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया। इस दौरान जिला महामंत्री लीला बौरा, लता पांडे, किरन पंत, रेखा आर्या, हीरा कनवाल, श्वेता अग्रवाल, ममता भट्ट, बीना नयाल, मीना नेगी, प्रेमा मेर, कमला भट्ट, माया जोशी, पूनम पालीवाल आदि मौजूद रहीं। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने नगर में बाइक रैली भी निकाली।

==========

उत्तराखंडी चाय भेंट की

चाय विकास बोर्ड उपाध्यक्ष दर्जा राज्यमंत्री गोविंद सिंह पिलखवाल ने प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत को प्रदेश में उत्पादित चाय के पैकेट भेंट किए। अवगत कराया कि कुमाऊं गढ़वाल में नए चाय बागान विकसित कर ग्रामीणों को रोजगार से जोड़ने की मुहिम चलाई जा रही है।

=========

ये रहे मौजूद

प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, महामंत्री राजू भंडारी, मंत्री राजेंद्र बिष्ट, उमेश शर्मा, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल, जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, राजीव गुरुरानी, विनीत बिष्ट, मनोज जोशी, सुनील बिष्ट, जगमोहन बिष्ट, हरीश सतवाल, कैलाश गुरुरानी, ललित मेहता, तुषारकांत साह, धर्मेद्र बिष्ट, धर्मवीर आर्या, देवेंद्र सतपाल, शैलेंद्र साह, देवाशीष नेगी, हरीश त्रिपाठी आदि।

========= =========


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.