बालिकाओं को दी कानूनी जानकारी
अल्मोड़ा : राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत लमगड़ा ब्लॉक के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एक
अल्मोड़ा : राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत लमगड़ा ब्लॉक के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एक दिवसीय अभिप्रेरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान प्रधानाचार्य प्रकाश त्रिपाठी ने छात्राओं को उनके लिए बनाए गए सुरक्षा संबंधी कानूनों की विस्तार से जानकारी दी। शिक्षिका पुष्पा सिजवाली और विनीता रौतेला ने बालिकाओं को उनमें होने वाले मनोवैज्ञानिक परिवर्तनों की जानकारी दी। इस मौके पर विद्यालय में निबंध, वाद विवाद, पेटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिता में अव्वल रही छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में हरीश बिष्ट, प्रेमा हाल्सी, गोविंद प्रसाद, कमलेश जोशी, भूपेंद्र बिष्ट, बसंत भट्ट, घनश्याम सिंह, कंचन जोशी समेत अनेक शिक्षक मौजूद रहे।