Move to Jagran APP

स्वतंत्रता आंदोलन में आजाद हिद फौज ने हिलाई गोरों की चूलें

आजाद हिंद फौज के संस्थापक व आजादी की लड़ाई में एक अलग भूमिका मे रहे नेताजी सुभाष चंद बोस ने अंग्रेजों की चूलें हिला दी थी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Jan 2021 11:50 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jan 2021 11:50 PM (IST)
स्वतंत्रता आंदोलन में आजाद हिद फौज ने हिलाई गोरों की चूलें
स्वतंत्रता आंदोलन में आजाद हिद फौज ने हिलाई गोरों की चूलें

संस, अल्मोड़ा/ रानीखेत : आजाद हिंद फौज के संस्थापक व आजादी की लड़ाई में एक अलग भूमिका में रहे नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती 'पराक्रम दिवस' के रूप में मनाई गई। जगह- जगह गोष्ठी हुई। वक्ताओं ने कहा कि सुभाष बाबू ने आजाद हिद फौज गठित कर स्वतंत्रता आंदोलन को नया मोड़ ही नहीं दिया। बल्कि देशप्रेमियों में ब्रितानी हुकूमत से सीधा जंग लड़ने की प्रेरणा भी दी।

loksabha election banner

जिला मुख्यालय में अल्मोड़ा उत्तराधिकारी संगठन ने आजाद हिंद फौज के अग्रणी सिपाही रहे स्व. जगदीश शरण पाडे के आवास पर शनिवार को सुभाष बाबू को नमन किया। इस दौरान स्व. पाडे के योगदान को भी याद कर उन्हें पुष्पाजलि अर्पित की गई। जिलाध्यक्ष कमलेश पाडे ने कहा कि सरकार जहा शहीदों के बलिदानों को शौर्य दिवस, पराक्रम दिवस के रूप में मनाती है। वहीं सेनानी परिवारों को भुलाया जाने लगा है। संरक्षक तारा चंद्र साह ने आजाद हिंद फौज की भूमिका व इतिहास बताया। इस मौके पर पुष्कर प्रसाद पाडे, यशवंत सिंह परिहार, कैलाश वर्मा, राधा तिवारी, नंदन सिंह कार्की, विनय कुमार पाडे, पार्वती बिष्ट, किशोर बंगारी, विपिन चंद्र पाडे, प्रशात वर्मा, सौरभ पाडे, गोविंद लाल साह, शाति पाडे, माया पाडे व विपिन जोशी आदि मौजूद रहे।

=============

भाजयुमो ने चलाया सफाई अभियान

अल्मोड़ा : भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने एसएसजे परिसर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। सफाई अभियान भी चलाया। इसमें मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील बिष्ट, महामंत्री सौरव वर्मा, विभाग सह संयोजक मनीष बिष्ट, मंत्री पुष्कर कनवाल, नगर अध्यक्ष प्रकाश बिष्ट, पूर्व छात्रसंघ उपसचिव राकेश भंडारी, त्रिभुवन बिष्ट, पंकज बिष्ट, सुनील कनवाल, सौरभ पाडे,, दीपक लोहनी, विनोद सिंह, जिला कोषाध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट शामिल रहे।

===========

आजाद हिंद फौज खड़ी कर सुभाष बाबू ने लिखी थी नई क्रांति

रानीखेत : यहां सुभाष चौक पर सांसद अजय टम्टा ने नेताजी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को अतुलनीय बताया गया। आजाद हिंद फौज के जाबाज सैनिकों को भी नमन किया। कहा कि सुभाष बाबू ने ब्रितानी हुकूमत के खिलाफ इंडियन नेशनल आर्मी का गठन कर देशभक्तों को जोड़ा। नई क्रांति का सूत्रपात भी किया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता धन सिंह रावत, कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष संजय पंत, पूर्व उपाध्यक्ष मोहन नेगी, नगर अध्यक्ष राजेंद्र जसवाल, प्रेम शर्मा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.