Move to Jagran APP

द्वाराहाट सीट से भाजपा के अनिल शाही व सल्ट से महेश जीना ने भरा पर्चा

नामाकन प्रक्रिया के पाचवें दिन द्वाराहाट विधानसभा सीट से अनिल सिंह शाही और सल्ट विधानसभा सीट से महेश सिंह जीना ने अपने अपने नामाकन पत्र दाखिल किए। इससे पूर्व बीते रोज द्वाराहाट सीट से काग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक मदन सिंह बिष्ट ने अपना पर्चा भरा था।

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Jan 2022 05:28 PM (IST)Updated: Tue, 25 Jan 2022 06:43 PM (IST)
द्वाराहाट सीट से भाजपा के अनिल शाही व सल्ट से महेश जीना ने भरा पर्चा
द्वाराहाट सीट से भाजपा के अनिल शाही व सल्ट से महेश जीना ने भरा पर्चा

रानीखेत : नामाकन प्रक्रिया के पाचवें दिन द्वाराहाट विधानसभा सीट से अनिल सिंह शाही और सल्ट विधानसभा सीट से महेश सिंह जीना ने अपने अपने नामाकन पत्र दाखिल किए। इससे पूर्व बीते रोज द्वाराहाट सीट से काग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक मदन सिंह बिष्ट ने अपना पर्चा भरा था। द्वाराहाट सीट पर उपरात प्रत्याशी पुष्पेश त्रिपाठी के मैदान में उतरने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।

loksabha election banner

उपमंडल मुख्यालय में मंगलवार को द्वाराहाट विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अनिल शाही ने मंगलवार को अपना नामाकन पत्र दाखिल कर दिया है। अनिल शाही अपने समर्थकों के साथ रानीखेत पहुंचे और अपना पत्र दाखिल किया। द्वाराहाट के नगर पंचायत अध्यक्ष मुकेश लाल साह तथा भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता भट्ट उनके प्रस्तावक बने। नामाकन करने के बाद कार्यकर्ताओं ने अनिल का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इससे पूर्व सोमवार को मदन सिंह बिष्ट ने काग्रेस की ओर से अपना नामाकन करवाया था। जबकि उत्तराखंड क्राति दल (उक्राद) के पुष्पेश त्रिपाठी 27 जनवरी को अपना नामाकन करवाएंगे। इससे त्रिकोणीय संघर्ष के कयास लगाए जा रहे हैं। नामाकन करवाने के बाद भाजपा प्रत्याशी अनिल शाही ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व तथा कार्यकर्ताओं की मेहनत से द्वाराहाट सहित जनपद की सभी छह सीटों पर पार्टी के प्रत्याशी चुनाव जीतने में सफल होंगे। गाड़ियों के शौकीन हैं अनिल शाही

भाजपा प्रत्याशी अनिल शाही के पास दो कार और एक ट्रक है। गाव में 30 नाली भूमि है। जबकि क्रय की गई अपने नाम 19 लाख अस्सी हजार तथा पत्‍‌नी के नाम 42 लाख की अचल संपत्ति है। अनिल के पास सात तोला और पत्‍‌नी के पास 20 तोला सोना है। बैंकों में चार लाख 84 और नकद 25 हजार, जबकि पत्‍‌नी के पास नकद दो लाख और एक हजार चार सौ नकद और एक लाख का फिक्स डिपाजिट है। सल्ट सीट से भाजपा के ही महेश जीना ने कराया नामांकन

द्वाराहाट के अनिल शाही के साथ ही सल्ट विधानसभा सीट से भाजपा के महेश जीना ने उपमंडल मुख्यालय पहुंच कर पर्चा दाखिल किया। उनके प्रस्तावक मोहन सिंह व देवी दत्त्त शर्मा तथा अधिवक्ता नरेश गुप्ता रहे। नामांकन के बाद महेश जीना का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सल्ट प्रत्याशी महेश जीना पर हैं दो मुकदमे, जांच में सही नहीं

सल्ट विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी महेश जीना के खिलाफ दो मुकदमे हैं, हालांकि जांच में सही नहीं पाए गए। उनके पास करीब चार लाख की एक कार, धरकोट, मंगरुखाल, भिकियासैंण, तुराचौरा व रुदोली में करीब 2.02 एकड़ कृषि भूमि व बेतालघाट (नैनीताल) में 5.02 एकड़ अकृर्षि भूमि व बेतालघाट में ही एक वाणिज्य भवन तथा रोहणी दिल्ली में आवासीय भवन है। बेतालेश्वर फर्म में अस्थायी निदेशक हिस्सेदार हैं। कुल अचल संपति दो करोड़ 85 लाख है। प्रत्याशी महेश के पास एक रिवाल्वर के अलावा 3,75,550, पत्नी के पास 30 हजार तथा पुत्र व पुत्री के पास 55 हजार की नकदी है। महेश के पास 200 ग्राम, पत्नी के पास 300 ग्राम, दो पुत्रों के पास 50 ग्राम सोना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.