Move to Jagran APP

अल्मोड़ा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा एकजुटता से जीतेंगे चुनाव

अल्मोड़ा जिलांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में एकजुटता व मजबूत बूथों से चुनावी वैतरणी पार करने के मंत्र सुझाए गए।

By JagranEdited By: Published: Wed, 03 Mar 2021 06:12 PM (IST)Updated: Wed, 03 Mar 2021 06:12 PM (IST)
अल्मोड़ा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा एकजुटता से जीतेंगे चुनाव
अल्मोड़ा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा एकजुटता से जीतेंगे चुनाव

संस, अल्मोड़ा : कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में एकजुटता व मजबूत बूथों से चुनावी वैतरणी पार करने के मंत्र सुझाए गए। जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी निशांत पपनै व अल्मोड़ा प्रभारी संजय किरौला ने कहा कि आक्रामक विपक्ष के रूप में भाजपा की नाकामियां खासतौर पर महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार आवाज बुलंद करनी होगी। भाजपाराज में त्रस्त अंतिम व्यक्ति तक पहुंच कांग्रेस की नीतियों से रू-ब-रू करा ज्यादा से ज्यादा सदस्य जोड़ने का आह्वान भी किया गया।

loksabha election banner

पार्टी कार्यालय में बुधवार को मंथन बैठक में दोनों प्रभारियों ने बूथ कमेटियों के गठन की हकीकत परखी। प्रभारी निशांत पपनै ने अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र में बूथ कमेटियों के गठन में तेजी को संगठन हित में बताया। कहा कि इससे पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी। संजय किरौला ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के कारण आमजन एक बार फिर कांग्रेस से उम्मीद लगाए है। कार्यकर्ता जिस तरीके से जमीनी स्तर पर मेहनत कर रहे, उसके बूते मिशन-2022 में कांग्रेस नई ताकत के साथ सत्ता में आएगी। जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडेय ने कहा कि भाजपाराज में मध्यम व गरीब वर्ग महंगाई से बेहाल है। अच्छे दिनों के वादे कर सत्ता में आई भाजपा सरकार में हर तबका बेहाल है।

==========

बूथ पर पकड़ से मिलेगी जीत : मनोज

पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने भी एकजुटता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की मजबूत पकड़ 2022 के विस चुनाव में कांग्रेस को सत्ता दिलाएगी। जिलाध्यक्ष महिला इकाई लता तिवारी ने कहा कि संगठन की कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को कांग्रेस की नीतियां गिना रहीं। भाजपा की नाकामी भी उजागर कर रहीं। कई महिलाओं को संगठन से जोड़ा भी गया है। संचालन वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी ने किया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, जिला उपाध्यक्ष परितोष जोशी, नगर अध्यक्ष गीता मेहरा, सेवादल ध्वजवाहक संजय दुर्गापाल, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, सचिव दीपाशु पांडेय, डेयरी फेडरेशन उपाध्यक्ष दीप सिंह डांगी, प्रदेश महामंत्री प्रीति बिष्ट आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.