महंगाई पर नगर कांग्रेस कमेटी ने दिया धरना
देश में बढ़ रही महंगाई बेरोजगारी महिला उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं के खिलाफ कांग्रेस कमेटी ने धरना दिया।
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : देश में बढ़ रही महंगाई, बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं का विरोध करते हुए कांग्रेस ने गांधी पार्क में धरना दिया। केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगा कार्यकर्ताओं ने सरकार पर सरकारी विभागों को प्राइवेट सेक्टर को बेचने का आरोप लगाया।
धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि देश में महंगाई अपने चरम में पहुंच गई है। प्याज, टमाटर, दालें, पेट्रोल व डीजल के दाम आसमान छूने लगे हैं। इससे जनता त्रस्त है। बेरोजगारी महामारी की तरह फैल रही है। केंद्र की मोदी सरकार के पास युवाओं के लिए रोजगार नहीं है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में महिलाएं तक सुरक्षित नहीं हैं। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला ने मोदी सरकार पर सरकारी विभागों को प्राइवेट सेक्टर को बेचने का आरोप लगा इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। धरने का संचालन प्रीती बिष्ट ने किया। धरने में लता तिवारी, राधा बिष्ट, लीला जोशी, सचिन आर्या, हर्ष कनवाल, अरविद रौतेला, विनोद वैष्णव, मदन डांगी, राजेंद्र बिष्ट, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे, अंबी राम, फाकिर खान, मंजुल मित्तल, महेश चंद्र, एके अवस्थी, हेम तिवारी, पंकज कांडपाल, वैभव पांडे, किशन लाल व भारत पांडे मौजूद रहे।