पुलिस ने गुंडा एक्ट में की कार्रवाई
संस अल्मोड़ा लमगड़ा पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों में लिप्त एक व्यक्ति पर गुंडा एक्ट में कार
संस, अल्मोड़ा : लमगड़ा पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों में लिप्त एक व्यक्ति पर गुंडा एक्ट में कार्रवाई करते हुए कार्रवाई के लिए रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी है। लमगड़ा के थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मोहन सिंह पुत्र दुर्गा सिंह निवासी ग्राम पुभाऊं पर आबकारी एक्ट के पांच मुकदमे दर्ज हैं। इसके साथ ही वह लोगों को डरा धमका कर क्षेत्र में अराजकता का माहौल पैदा करता है। जिस कारण लोकसभा चुनावों को देखते हुए उसके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। इसके अलावा पुलिस ने हेमंत बिष्ट पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी तेली सुनोली, कौस्तुबानंद पुत्र देवी दत्त व पीतांबर जोशी पुत्र कृष्णानंद निवासी रूवाली, प्रदीप सिंह पुत्र किशन सिंह निवासी काफलीखान, नारायण सिंह पुत्र प्रताप सिंह के खिलाफ भी 110 जी सीआरपीसी के तहत कार्रवाई की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी पर चुनाव के दौरान कड़ी नजर रखी जाएगी।