Move to Jagran APP

आम आदमी पार्टी ने शुरू किया सेल्फी विद स्कूल अभियान

उत्तराखंड के स्कूलों की बदहाली और बेहतर शिक्षा के दावों की पोल खोलने के लिए आम आदमी पार्टी ने सेल्फी विद स्कूल अभियान की शुरूआत की है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Jan 2021 12:02 AM (IST)Updated: Sat, 09 Jan 2021 12:02 AM (IST)
आम आदमी पार्टी ने शुरू किया सेल्फी विद स्कूल अभियान
आम आदमी पार्टी ने शुरू किया सेल्फी विद स्कूल अभियान

संस, अल्मोड़ा : उत्तराखंड के स्कूलों की बदहाली और बेहतर शिक्षा के दावों की पोल खोलने के लिए आम आदमी पार्टी ने सेल्फी विद स्कूल अभियान की शुरुआत की है। तीन दिनों तक चलने वाले अभियान में पार्टी के कार्यकर्ता जनता से उनके क्षेत्र के स्कूलों की बदहाली को दिखाते हुए वीडियो और सेल्फी मांगेंगे।

loksabha election banner

पार्टी के पूर्व जिला संयोजक अखिलेश टम्टा ने बताया पार्टी कार्यकर्ता स्कूलों में जाकर वहां की दशा और स्थिति का वीडियो बनाएंगे और प्रदेशभर के स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था की जानकारी देंगे। जिसे पार्टी के सोशल प्लेटफार्म के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को दिखाकर उनके दावों की पोल खोली जाएगी। उन्होंने बताया उत्तराखंड दौरे के दौरान दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उत्तराखंड के स्कूलों के हालत और शिक्षा पर चिता व्यक्त की थी।

उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के विस क्षेत्र के एक स्कूल की दशा को दिखाया था जिससे सरकार के मंत्री व विधायक बौखलाकर अनर्गल बयानबाजी पर उतर आए थे। वहीं उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविद पांडे ने उत्तराखंड में दिल्ली से बेहतर स्कूलों का दावा किया था। पार्टी ने इसकी पोल खोलने के लिए प्रदेश भर में सेल्फी विद स्कूल अभियान चलाया है। अभियान 8 जनवरी से शुरू हो गया है जो 10 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान पार्टी के देव सिंह टंगरिया, सोहित भट्ट और दानिश कुरैशी मौजूद रहे।

------- धूराफाट क्षेत्र में आयोजित हुआ सम्मेलन

जासं, बागेश्वर : जिले में आम आदमी पार्टी कुनबा बढ़ाने में लगी है। बागेश्वर, गरुड़, काफलीगैर तहसील के बाद अब न्याय पंचायत स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने लगा है। काफलीगैर तहसील के असों धूराफाट में आयोजित सम्मेलन में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया।

प्रदेश उपाध्यक्ष बंसत कुमार ने कहा कि उत्तराखंड में दिल्ली की तर्ज पर विकास होगा। उन्होंने कहा दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया गत दिनों हल्द्वानी आए। उनके आने के बाद से प्रदेश में पार्टी के प्रति लोगों को आकर्षण बढ़ने लगा है। इससे भाजपा और कांग्रेस घबराने लगी हैं। उन्होंने भाजपा प्रवक्ता के तौर पर नगरीय मंत्री मदन कौशिक को खुले मंच में बहस के लिए आमंत्रित किया, लेकिन वह नहीं पहुंचे। उन्होंने कहा ग्रामीण क्षेत्र में लोगों का पार्टी पर पूरा विश्वास है। वर्तमान समय में आम आदमी पार्टी गांव-गांव जाकर कार्यकर्ताओं व आम जनता वार्ता कर रही है। इस मौके पर सुंदर धोनी, खीम राम, सुंदर सिंह मेहता, महिपाल सिंह, संजय कुमार, सुजान सिंह मेहता, रूप सिंह मेहता, सुंदर सिंह नेगी, पुष्पा देवी, प्रेमा देवी, प्रताप सिंह भंडारी आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.