Move to Jagran APP

209 बूथों में दो दिन पहले पोलिग पार्टी होंगी रवाना

राज्य निर्माण के 21 वर्षों बाद भी कई बूथ मोटरमार्ग से अछूते हैं। जिले के 24 बूथ मुख्य मोटरमार्ग से पांच किमी से भी अधिक दूरी पर हैं। 911 में से सिर्फ 260 बूथ सड़क से नजदीक हैं। करीब तीन बूथों की दूरी आठ किमी तक है। वहीं 209 बूथ दो से आठ किमी की दूरी पर हैं जहां पोलिग पार्टियों को भी दो दिन पहले रवाना किया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 04:46 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 04:46 PM (IST)
209 बूथों में दो दिन पहले पोलिग पार्टी होंगी रवाना
209 बूथों में दो दिन पहले पोलिग पार्टी होंगी रवाना

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : विधानसभा चुनाव नजदीक आ गए हैं। ऐसे में प्रशासन शत प्रतिशत मतदान के लिए हर तरह से जोर आजमाइश कर रहा है। वहीं राज्य निर्माण के 21 वर्षों बाद भी कई बूथ मोटरमार्ग से अछूते हैं। जिले के 24 बूथ मुख्य मोटरमार्ग से पांच किमी से भी अधिक दूरी पर हैं। 911 में से सिर्फ 260 बूथ सड़क से नजदीक हैं। करीब तीन बूथों की दूरी आठ किमी तक है। वहीं 209 बूथ दो से आठ किमी की दूरी पर हैं, जहां पोलिग पार्टियों को भी दो दिन पहले रवाना किया जाएगा। ऐसे में मतदाताओं को मतदान करने मीलों की दूरी तय करनी होगी। शत प्रतिशत मतदान के लिए 25 जनवरी से जिला प्रशासन जागरूकता अभियान और प्रचार-प्रसार करने जा रहा है। हर मतदाता को मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। लेकिन राज्य निर्माण के वर्षों बाद भी जहां हर तरफ विकास के दावे किए जा रहे हैं वहीं जमीनी हकीकत कुछ और ही है। आज भी जिले में अधिकतर बूथ मोटरमार्ग से कोसो दूर हैं। जिले के कुल 911 बूथों में से सिर्फ 260 बूथ ही मोटरमार्ग में हैं। जबकि बचे हुए 651 बूथों में पहुंचने के लिए मोटरमार्ग से एक से लेकर आठ किमी तक पैदल चलना पड़ेगा। मोटरमार्ग से पांच किमी से अधिक दूरी पर 24 बूथ हैं। सात से आठ किमी की दूरी पर तीन, छह से सात किमी दूरी पर चार और पांच से छह किमी दूरी पर 17 मतदेय स्थल हैं। कितने बूथ मोटरमार्ग से कितनी दूर दूरी किमी में कुल मतदेय स्थल

loksabha election banner

00 260

0 से 01 306

01 से 02 136

02 से 03 91

03 से 04 60

04 से 05 34

05 से 06 17

06 से 07 04

07 से 08 03

मोटरमार्ग से जो बूथ दो किमी से अधिक दूरी पर हैं, वहां पोलिग पार्टियां दो दिन पहले रवाना होंगी। ऐसे बूथों को पहले से ही चिन्हित कर दिया गया है। -गोपाल सिंह चौहान, आरओ, अल्मोड़ा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.