Move to Jagran APP

मेहनतकश के खेत में उगा 9 फीट ऊंचा सिमला मिर्च का पौधा

डौनी गांव के किसान के खेत में नौ फीट ऊंचा सिमला मिर्च का पौधा उगा है। कृषि वैज्ञानिक इसे कुमाऊं का सबसे लंबा पौधा मान रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Oct 2020 05:33 AM (IST)Updated: Tue, 13 Oct 2020 05:33 AM (IST)
मेहनतकश के खेत में उगा 9 फीट ऊंचा सिमला मिर्च का पौधा
मेहनतकश के खेत में उगा 9 फीट ऊंचा सिमला मिर्च का पौधा

संसू, सोमेश्वर (अल्मोड़ा) : बिल्लेख (ताड़ीखेत ब्लाक) में एप्पलमैन के सेब बागान में दुनिया का सबसे ऊंचा धनिये का पौधा उगाए जाने के बाद अब ताकुला ब्लाक के डौनी गांव में मेहनतकश किसान ने 9.03 फीट ऊंचा सिमला मिर्च का पौधा तैयार किया है। जिला उद्यान अधिकारी ने कहा कि जैविक विधि से तैयार यह पौधा रिकार्ड योग्य है। विशेषज्ञ इस पौधे पर विभागीय स्तर से अध्ययन भी करने जा रहे हैं। इसे फिलहाल कुमाऊं में सबसे ऊंचा पौधा माना जा रहा।

prime article banner

डौनी ग्राम पंचायत के हलबाढ़ तोक निवासी कृषक नारायण सिंह मेहरा ने बीती मई में सिमला मिर्च का खेत तैयार किया। इसमें बीज बोने के बाद करीब 50 पौधे उत्पादन के लिए संरक्षित किए गए। सीजन में एक पौधे ने 10 से 20 किलो फसल दी। इन्हीं में से कुछ पौधों की लंबाई काफी बढ़ गई है। एकाध पौधे चार माह में रिकार्ड 9.03 फीट ऊंचे हो गए हैं। इनमें में भी अब तक 10 से 12 किलो उपज मिल चुकी है। किसान नारायण सिंह के भतीजे किशन सिंह मेहरा के आग्रह पर उद्यान विभाग की टीम ने पौधे की ऊंचाई मापी। इस दौरान ज्येष्ठ उप प्रमुख ललित सिंह दोसाद, एडीओ उद्यान चंदन व पशुधन प्रसार अधिकारी अनुज मिश्रा आदि मौजूद रहे।

=======

रिकॉर्ड योग्य हो सकता है। कुमाऊं मंडल में सबसे ऊंचा पेड़ तो कह ही सकते हैं। वैश्विक महासंकट में लोगों का रुझान खेती की ओर बढ़ रहा है। यह सुखद संकेत है।

- त्रिलोकीनाथ पांडेय, जिला उद्यान अधिकारी

========

स्यालदे ब्लाक के पत्थरखोला में कैलाश रावत के पालीहाउस में 945 में से 60 फीसद सिमला मिर्च के पौधों की ऊंचाई छह फीट के आसपास रही। व्यावसायिक पौधे अधिकतम सात फीट तक होते हैं। इनकी ऊंचाई समय, नियंत्रित वातावरण व जरूरी उर्वरकों के सहारे 10 से 12 फीट तक भी पहुंचाई जा सकती है।

- डॉ. रमेश सिंह बिष्ट, उद्यान विशेषज्ञ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.