Move to Jagran APP

द्वाराहाट में मनाई गई पूर्व विधायक बिपिन त्रिपाठी की 77वीं जयंती

उक्त्राद के संस्थापक सदस्य व पूर्व विधायक बिपिन त्रिपाठी की 77वीं जयंती द्वाराहाट में आयोजित की गई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 23 Feb 2021 10:42 PM (IST)Updated: Tue, 23 Feb 2021 10:42 PM (IST)
द्वाराहाट में मनाई गई पूर्व विधायक बिपिन त्रिपाठी की 77वीं जयंती
द्वाराहाट में मनाई गई पूर्व विधायक बिपिन त्रिपाठी की 77वीं जयंती

संस, द्वाराहाट : उत्तराखंड क्त्राति दल (उक्त्राद) के संस्थापक सदस्य व पूर्व विधायक बिपिन त्रिपाठी की 77वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। जनभावनाओं के पर्वतीय राज्य की अवधारणा के साथ जल, जंगल एवं जमीन के लिए बिपिनदा के संघर्षो को याद कर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त हुए 12 पूर्व कर्मचारियों ने उक्त्राद की सदस्यता ली। तय हुआ कि नए सिरे से दल को प्रदेश में तीसरी ताकत के रूप में स्थापित करने को संघर्ष किया जाएगा।

loksabha election banner

दूनागिरि रोड स्थित उक्त्राद कार्यालय में मंगलवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकजुट हुए। प्रखर समाजवादी नेता एवं राज्य आंदोलनकारी स्व. बिपिन त्रिपाठी को नमन किया गया। गोष्ठी में वक्ताओं ने राज्य निर्माण तथा विभिन्न मुद्दों पर उनके आदोलनों को याद किया। कहा कि अपने हक के लिए उन्होंने उत्तराखंड विशेषकर द्वाराहाट की जनता को संघर्ष करने का जो रास्ता दिखाया, उसपर चलने की जरूरत वर्तमान में अधिक महसूस हो रही है। वक्ताओं ने सभी से एकजुट होकर बौद्धिक अभियान चलाने का भी आह्वान किया। मौके पर विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त कर्मचारियों अतुल साह, राजेंद्र प्रसाद उपाध्याय, पूरन चंद्र पाडे, हिम्मत सिंह नेगी, बिशन सिंह कार्की, प्रकाश चंद्र जोशी, युगल किशोर तिवारी, गिरधर सिंह मेहरा, डीएन काडपाल, जैत सिंह मेहरा, शेखर चंद्र काडपाल, प्रताप सिंह मेहरा तथा लालनाथ गोस्वामी ने दल की सदस्यता ली। पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने सभी को सदस्यता दिलाई। 77वीं जयंती पर स्व. विपिनदा को किया याद

संस, चौखुटिया : बोनाफाइड पब्लिक स्कूल में जननायक एवं पूर्व विधायक स्व. विपिन त्रिपाठी की 77वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर उनके चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया एवं उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में स्कूल प्रशासक मधु कांडपाल ने स्व. त्रिपाठी के जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान का याद किया तथा उन्हें समाज का सच्चा हितैषी बताया।

प्रबंधक पुष्कर कांडपाल ने विभिन्न जन आंदोलनों में उनकी सक्रिय भूमिका पर प्रकाश डाला। कहा कि उन्होंने हमेशा अपने जीवन में गरीब व असहाय लोगों की मदद की। बच्चों ने भी उनके जीवन पर आधारित कई प्रसंग सुनाए। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या लक्ष्मी जोशी, बबीता रौताण, राधा लोहनी, कला, भावना, सचिन राणा व हयात सिंह रावत आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.