733 युवाओं ने पार की पहली बाधा
= केआरसी के सोमनाथ मैदान में दो दिनी कोटा भर्ती रैली शुरू = उत्तराखंड के 945 युवा में से
= केआरसी के सोमनाथ मैदान में दो दिनी कोटा भर्ती रैली शुरू
= उत्तराखंड के 945 युवा में से 629 ने पूरी की दौड़
फोटो : 27 आरकेटी पी 1, पी 1 आरआर व पी 2
संवाद सहयोगी, रानीखेत : कुमाऊं रेजिमेंट मुख्यालय (केआरसी) की यूनिट हेडक्वार्टर कोटा भर्ती रैली शुरू हो गई है। पहले दिन उत्तराखंड के कुमाऊं, गढ़वाल व गोरखा मूल के नौजवान मैदान पर उतरे। गेट पर पहुंचे करीब 1200 युवाओं में से प्रीहाइट टेस्ट व कागजात जांच के बाद 945 नौजवान दौड़ के लिए चयनित हुए। इनमें 629 ने पहली बाधा पार की। वहीं ट्रेडमैन के लिए 104 युवा दौड़ में सफल हुए।
भारतीय सेना के ऐतिहासिक सोमनाथ मैदान में कमांडेंट बिग्रेडियर गोविंद सिंह राठौर ने निर्देशन पर कोटा भर्ती रैली आरंभ हुई। जीडी सामान्य ड्यूटी (उत्त्तराखंड) व ट्रेडमैन (सभी राज्य) से करीब 1450 युवा पहुंचे। प्रीहाइट टेस्ट व कागजात जांच के बाद जीडी के लिए 945 तथा ट्रेड मैन के लिए 180 युवाओं को दौड़ के लिए चयनित किया गया। इसमें कुल 733 युवाओं ने दौड़ की पहली बाधा पार की। इस दौरान भर्ती अधिकारी जीएसओ-1 लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव किचलू, लेफ्टिनेंट कर्नल अमित ढाका, एमएम हरी कृष्ण आदि मौजूद रहे।