Move to Jagran APP

त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव में 502831 मतदाता

संवाद सहयोगी अल्मोड़ा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। राज्य निवा

By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Aug 2019 10:48 PM (IST)Updated: Thu, 01 Aug 2019 10:48 PM (IST)
त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव में 502831 मतदाता
त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव में 502831 मतदाता

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर त्रिस्तरीय पंचायतों की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। वहीं मतदाता सूचियों को ब्लॉक स्तर पर अलग अलग करने में विभाग जुटा है।

loksabha election banner

जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयार सूची के अनुसार इस बार पंचायती चुनाव में कुल 502831 मतदाता अपने मतों का प्रयोग कर सकेंगे। जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या अधिक है। पंचायती चुनाव में 245333 महिला एवं 257498 पुरुष मतदाता शामिल हैं। जिले में कुल 1166 ग्राम पंचायतें है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए भैसियाछाना ब्लाक में 11376 महिला और 12228 पुरुष मतदाता है। वहीं धौलादेवी ब्लॉक में 25441 महिला व 27911 पुरुष, हवालबाग में 27394 महिला व 29459 पुरुष, लमगड़ा में 22061 महिला व 24214 पुरुष, ताकुला में 19976 महिला व 20324 पुरुष, ताड़ीखेत में 27674 महिला व 29641 पुरुष, द्वाराहाट में 26309 महिला व 26598 पुरुष, चौखुटिया में 21443 महिला व 20822 पुरुष, सल्ट में 27262 महिला व 29617 पुरुष, स्याल्दे में 20353 महिला व 20321 पुरुष, भिकियासैंण में 16044 महिला व 16363 पुरुष मतदाता हैं।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.