पर्यावरण संरक्षण के लिए रोपे 500 पौंधे
संवाद सहयोगीअल्मोड़ा धरा को हरा-भरा तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए राजकीय इंटर कॉलेज सत्य
संवाद सहयोगी,अल्मोड़ा : धरा को हरा-भरा तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए राजकीय इंटर कॉलेज सत्यों परिसर में शुक्रवार को वृहद पौधरोपण के तहत विभिन्न प्रजातियों के 500 पौधों का रोपण किया गया। साथ ही रोपित किए गए पौधों की सुरक्षा का भी संकल्प लिया गया। इस कार्यक्रम के बाद विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विद्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हर्ष बहादुर चंद ने किया। उन्होंने कहा कि पौधरोपण जहां पर्यावरण संरक्षण की दिशा में लाभकारी होता है, वहीं यह जल संवर्धन में भी सहायक होता है। भेषज संघ के पूर्व अध्यक्ष दीवान सतवाल ने कहा कि अभिभावकों के सहयोग से समय -समय पर विद्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहेगा। प्रधानाचार्य राजेश बिष्ट ने बच्चों से पूरी मेहनत के साथ पढ़ाई कर जीवन में आगे बढ़ने की बात कही। विनोद कुमार राठौर ने कहा कि साल भर बाद जिस विद्यार्थी द्वारा रोपित पौध सबसे बढि़या होगा उसे पुरस्कृत किया जाएगा। विद्यार्थियों ने भी रोपित किए गए पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया। पौधरोपण के बाद भेषज संघ के पूर्व अध्यक्ष दीवान सतवाल ने हाईस्कूल व इंटर के मेधावी छात्र-छात्राओं को अपने स्तर से पुरस्कृत किया। इनमें आशा खोलिया, हेमंत कुमार, बबीता सतवाल, निशा नैनवाल, आरती सतवाल, माया सतवाल, भावना सतवाल, सोनू राणा, विवेक तिवारी, दीपा सतवाल, नेहा सिजवाली, संजय कुमार, यशपाल आर्य शामिल हैं। विद्यालय परिवार की ओर से विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे सरिता सतवाल, पुष्कर सतवाल, कंचन सतवाल, विशाल कुमार, हर्षित सिजवाली, दीक्षा सतवाल, बबली सतवाल, गौरी सतवाल, संदीप सतवाल, बबीता सतवाल, दीपा बिष्ट, प्रेमा बिष्ट, गीता सतवाल व गायत्री सतवाल को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन विनोद कुमार राठौर व नीरज बिष्ट ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर पूरन रावत, सुरेश चंद्र, सुशील कुमार, गिरीश चंद्र, सौरभ पंत, कमलेश मेहता, भुवन चंद्र पांडेय, गोविंद सतवाल, नरसिंह सतवाल समेत अनेक लोग मौजूद थे।