अब राज्य विज्ञान महोत्सव में जलवा दिखाएंगे अल्मोड़ा जिले के 38 बाल वैज्ञानिक
राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव में अल्मोड़ा जिले से 38 बाल वैज्ञानिक अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरेंगे। जिला स्तरीय स्पर्धा में इस प्रतियोगिता के लिए बाल वैज्ञानिकों का चयन हुआ है।
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा: राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव में जिले से 38 बाल वैज्ञानिक अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। इनका चयन जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव आगामी 27 से 30 नवंबर तक कोटद्वार में होना है।
विज्ञान प्रदर्शनी के सीनियर वर्ग के सतत कृषि पद्धतियां में मनीषा आर्या, हिमांशु बिष्ट, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता में दीपिका पंत, प्रेरणा नेगी, संसाधन प्रबंधन में मनीषा आर्या, बिमल कुमार, औद्योगिक विकास में ज्योतिका पंत, सौरभ सिंह बिष्ट, भावी परिवहन और संचार में तमन्ना चौधरी, तुषार रौतेला, शैक्षिक खेल तथा गणितीय प्रतिरूपण में क्षितिज सिंह कठायत, यश तिवारी, इसी प्रकार इन्हीं विषयों के जूनियर वर्ग में अरनान अहमद, करिश्मा आर्या, शुभम, तानिया नवज्योति, चारू बिष्ट, कोमल गोस्वामी, स्नेहा,योगेश बोरा, उदय बिष्ट, सुप्रिया, शिखा राज, करन गोस्वामी ने क्रमश पहला व दूसरा स्थान हासिल किया। विज्ञान मेला के व्यक्तिगत प्रोजेक्ट में नीरज खड़ायत, नयनदीप चौधरी, वही टीम प्रोजेक्ट में रक्षित गोस्वामी, जयदीप बोरा, दीक्षा अधिकारी, गायत्री सनवाल ने क्रमश: पहला व दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं विज्ञान ड्रामा में विकास खंड द्वाराहाट के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट की टीम पहले स्थान पर रही। इस टीम में कुल प्रतिभागी शामिल रहे। जिला विज्ञान समन्वयक विनोद राठौर ने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी व विज्ञान मेला में पहले व दूसरे स्थान पर रहे प्रतिभागी तथा विज्ञान ड्रामा में जिले में पहले स्थान पर रही टीम राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव में हिस्सा लेंगे।