37 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
संस ताड़ीखेत विकास खंड के सागुड़ा गाव में 37 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Oct 2019 11:23 PM (IST)Updated: Fri, 11 Oct 2019 11:23 PM (IST)
संस, ताड़ीखेत : विकास खंड के सागुड़ा गाव में 37 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। राजस्व पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ब्लॉक के सागुड़ा गाव निवासी खजान सिंह (37) पुत्र भोपाल सिंह बीती रात घर के समीप ही पड़ा हुआ मिला। देर तक घर ना पहुंचने पर परिवार में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। राजस्व पुलिस को सूचना दी गई। राजस्व टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहसीलदार हेमंत मेहरा के अनुसार प्रथम दृष्टया मृतक बीमार लग रहा है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सब कुछ साफ हो पाएगा। मृतक के दो बच्चे हैं वह घर पर ही श्रमिक का काम करता था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें