बॉटम::::जिले में 352 प्रवासी और पहुंचे, कुल संख्या हुई 21,738
लॉकडाउन में विभिन्न राज्यों में फंसे प्रवासियों के घर वापसी का क्रम जारी है। अल्मोड़ा में अब यह संख्या 21 हजार के पार पहुंच गई है।
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : लॉकडाउन में विभिन्न राज्यों में फंसे प्रवासियों के घर वापसी का क्रम रविवार को भी जारी रहा। इन्हें स्वास्थ्य परीक्षण के बाद गंतव्य को भेज दिया गया। रविवार को जिले में 352 प्रवासी पहुंचे। इन्हें मिलाकर जिले में पहुंचे प्रवासियों की संख्या 21, 738 हो गई है।
नोडल अधिकारी डॉ. एसके उपाध्याय ने बताया कि रविवार को महाराष्ट्र से 272, केरल से 23, उत्तर प्रदेश से 14, पंजाब से 13, कर्नाटक से 11, दिल्ली से 09, हरियाणा से 07 तथा दादरा व नागर हवेली से 3 लोग पहुंचे। वहीं उत्तराखंड के देहरादून से 6 तथा 4 लोग ऊधमसिंह नगर से पहुंचे। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों का यहां राजकीय होटल मैनेजमेंट परिसर में चिकित्सकों की पांच टीमों ने स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की। इसके बाद उत्तराखंड परिवहन निगम तथा केमू के वाहनों से उनके गंतव्य को होम क्वारंटाइन के लिए रवाना कर दिया गया। इससे पहले उन्हें होम क्वारंटाइन के संबंध में राज्य व केंद्र सरकारों की ओर से जारी गाइडलाइन से अवगत कराया गया। प्रवासियों से कहा गया कि सभी लोग नियमों का भली भांति पालन करें।