बाहरी राज्यों से पहुंचे 248 प्रवासी, 88 श्रमिक उप्र रवाना
बाहरी राज्यों में फंसे प्रवासियों के पहुंचने का क्रम जारी है।
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा :बाहरी राज्यों में फंसे प्रवासियों के पहुंचने का क्रम जारी है। शनिवार को 248 प्रवासी पहुंचे। इन्हें मिलाकर जिले में पहुंचने वाले प्रवासियों की कुल संख्या 21,386 हो गई है। वहीं शनिवार को जिला मुख्यालय से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के 88 श्रमिकों को 4 बसों के माध्यम से रवाना किया गया। इससे पहले सभी को शारीरिक दूरी के नियम का पाठ पढ़ाया गया।
शनिवार को राजस्थान से 157,महाराष्ट्र से 48, गुजरात से 30, उत्तर प्रदेश से 6, पंजाब व दिल्ली से 2-2 लोग शामिल हैं। इसके अलावा उत्तराखंड से भी तीन लोग पहुंचे, जिसमें 2 लोग हरिद्वार व एक ऊधमसिंह नगर के शामिल हैं। नोडल अधिकारी डॉ. एसके उपाध्याय ने बताया कि सभी लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें बसों के माध्यम से गंतव्य को रवाना किया गया। इधर प्रभारी जिलाधिकारी मनुज गोयल के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा शनिवार को उत्तर प्रदेश श्रमिकों को रवाना किया गया। इसमें लखीमपुर के 12, बरेली व मुरादाबाद के 11-11, रामपुर 06, पीलीभीत 08, बिजनौर व अलीगढ के 5-5, गाजियाबाद 04, लखनऊ व प्रतापगढ़ के 3-3, कासगंज, कानुपर, कुशीनगर, श्रावस्ती, सुल्तापुर, गाजीपुर के 2-2, बलिया, बहराइच, हरदोई, देवरिया, जौनपुर, अयोध्या, गोरखपुर एवं गौतमबुद्ध के 01-01 मजदूर शामिल हैं। सभी व्यक्तियों का विधिवत रूप में स्वास्थ परीक्षण एवं भोजन उपलब्ध कराने के उपरान्त उन्हें उनके गन्तव्य के लिए रवाना किया गया। इन व्यक्तियों को रवाना करने से पहले उन्हें शारीरिक दूरी आदि के बारे में जानकारी देते हुए बसों के माध्यम से भेजा गया। इन मजदूरों के साथ सेक्टर मजिस्ट्रेट खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय कुमार सिंह को भेजा गया है।