बारह वर्षीय मासूम की संदिग्ध हालत में मौत
संवाद सहयोगी, काफलीखान (अल्मोड़ा): भनोली तहसील के दुनाड़ गांव में एक बारह साल की मासूम
संवाद सहयोगी, काफलीखान (अल्मोड़ा): भनोली तहसील के दुनाड़ गांव में एक बारह साल की मासूम बच्ची का शव घर में संदिग्ध हालत में लटका हुआ मिला है। हादसे के बाद परिजनों का बुरा हाल है। राजस्व पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
दुनाड़ गांव निवासी जगदीश राम की बारह साल की मासूम बेटी चांदनी बुधवार की शाम लगभग सात बजे के आसपास घर पर अकेली थी। उस समय घर का कोई सदस्य मौके पर नहीं था। मा पुष्पा देवी व बड़ी बहन खेत में गुड़ाई करने गए हुए थे। अन्य कोई सदस्य भी घर में मौजूद नहीं था। परिजन वापस लौटे तो आए तो उन्होंने देखा कि चंादनी फंदे से लटकी हुई है। हो हल्ला करने के बाद गांव वाले आए तो देखा कि चांदनी दम तोड़ चुकी थी। मृतका के पिता और भाई नैनीताल में काम करते हैं। उन्हें सूचना देने के बाद वह घर पहुंचे तो इसकी सूचना राजस्व उपनिरीक्षक कोटमहरविंद गोपाल सिंह बिष्ट को दी गई। जिसके बाद राजस्व कर्मी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। राजस्व उपनिरीक्षक गोपाल सिंह बिष्ट ने बताया है कि बालिका परिजनों के अनुसार चांदनी घर की चौखट में लटकी हुई थी। लेकिन मामले के सही कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। फिलहाल पोस्टमार्टम शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।