पॉलीथिन मिलने पर वसूला 12 हजार का अर्थदंड
संवाद सहयोगी, दन्यां: उच्च न्यायालय के आदेश के परिपालन में जिला पंचायत और राजस्व विभाग द्वारा क
संवाद सहयोगी, दन्यां: उच्च न्यायालय के आदेश के परिपालन में जिला पंचायत और राजस्व विभाग द्वारा की गई संयुक्त छापेमारी की कार्रवाई में दन्यां में चार दुकानों में प्रतिबंधित पॉलीथिन पकड़ी गई । टीम द्वारा 12 हजार का अर्थदंड वसूलते हुए सख्त चेतावनी दी गई।
उप जिलाधिकारी भनोली एके सिंह के नेतृत्व में जिला पंचायत और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सायं साढ़े चार बजे दन्यां बाजार में छापेमारी की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान हरीश सिंह के पास प्रतिबंधित पॉलीथिन और किशन चंद्र, लक्ष्मीदत्त पाण्डे और लक्ष्मी स्वीट्स में प्रतिबंधित डिस्पोजल बरामद हुआ। टीम ने चार प्रतिष्ठानों से 12 हजार का अर्थदंड वसूलते हुए भविष्य के लिए सख्त चेतावनी दी है। आकस्मिक हुई इस छापेमारी से दन्यां बाजार के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। एसडीएम एके सिंह ने बताया कि समय समय पर छापेमारी की यह कार्रवाई चलती रहेगी। उन्होंने समस्त व्यापारियों से न्यायालय के आदेशों का परिपालन करने और पॉलीथिन डिस्पोजल का प्रयोग न करने की अपील की है।