1166 ग्राम पंचायतें अब प्रशासकों के हवाले
संवाद सहयोगी अल्मोड़ा पांच वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर सोमवार को जिले के सभी ग्राम प्रधान
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : पांच वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर सोमवार को जिले के सभी ग्राम प्रधान अपना बस्ता जमा कर देंगे। शासन के निर्देश पर जिला पंचायती राज अधिकारी बीएस दुग्ताल ने बताया कि जिले के 1166 ग्राम पंचायतों में सोमवार को प्रशासक कार्यभार ग्रहण करेंगे।
विदित हो की त्रिस्तरीय पंचायती राज में प्रारंभिक स्तर की संस्था ग्राम पंचायतें होती हैं। एक ग्राम पंचायत में एक या एक से अधिक गांव शामिल होते हैं। वर्तमान में जिले की ग्राम पंचायतों का पांच वर्ष का कार्यकाल समाप्त हो गया है। जिसके बाद अब वहां प्रशासकों की नियुक्ति के आदेश दे दिए गए है। सोमवार को 95 प्रशासक कार्यभार संभालेंगे। जिले में ग्यारह विकास खंड में कुल 1166 ग्राम पंचायतें शामिल है। जिसमें हवालबाग ब्लॉक में 126, धौलादेवी में 110, लमगड़ा में 103, ताकुला में 89, भैसियाछाना में 53, ताड़ीखेत में 130, चौखुटिया में 101, द्वाराहाट में 122, स्याल्दे में 95, भिकियासैंण में 101 व सल्ट में 138 ग्राम पंचायतें हैं। इन ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद अब जिले के सभी ग्राम पंचायतों में प्रशासक के रूप में 95 प्रशासक नियुक्त होंगे। जिनमें सहायक विकास अधिकारी व उनके समकक्ष अधिकारी शामिल होंगे। वहीं जिले में विगत वर्षो की तुलना इस वर्ष 1496 नए वार्ड बनाए गए हैं। जबकि विगत वर्ष 6790 वार्ड थे। वहीं इस त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव में कुल 8286 वार्ड है।