अल्मोड़ा में 10 नए कोरोना पॉजिटिव
अल्मोड़ा जनपद में मंगलवार को 10 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : जनपद में मंगलवार को 10 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। संक्त्रमित प्रवासियों में छह दिल्ली, तीन गुड़गाव व एक मुंबई से पहाड़ लौटा था। इनमें तीन भिकियासैंण ब्लॉक, ताकुला व लमगड़ा के दो-दो तथा हवालबाग, सल्ट व स्यालदे निवासी एक-एक प्रवासी शामिल है। जनपद में कुल कोरोना पॉजिटिव का आकड़ा 85 जबकि सक्त्रिय मामले 11 हो गए हैं। 73 प्रवासियों ने कोरोना को मात भी दी है।
बीती 11 जून को दिल्ली से 15 वर्षीय किशोरी समेत छह लोग पहाड़ लौटे। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद इन सभी को संस्थागत क्वारंटाइन कर लिया गया था। अगले दिन यानी 12 जून को इन सभी के स्वैब नमूने जांच के लिए एसटीएच हल्द्वानी भेजे गए थे। इनमें महिला व किशोरी भी शामिल रही। 10 जून को एक व 12 जून को दो प्रवासी गुस्ग्राम से पहुंचे। इनके भी नमूने जांच को भेजे गए। 10 मई को दिल्ली से ही आई प्रवासी महिला को भी संस्थागत क्वारंटाइन किया गया था। स्वास्थ्य बिगड़ने पर 14 जून को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया था। इन सभी की रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आई है।