युवक ने सामनेघाट पुल पर रोका ई-रिक्शा ; सेल्फी ली, गंगा में लगा दी छलांग varanasi news
लंका थाना क्षेत्र सामनेघाट शास्त्री पुल पर शुक्रवार की दोपहर में करीब एक बजे लगभग वर्षीय अज्ञात युवक ने सामनेघाट गंगा पुल से छलांग लगा दिया।
वाराणसी, जेएनएन। लंका थाना क्षेत्र सामनेघाट शास्त्री पुल पर शुक्रवार की दोपहर में करीब एक बजे लगभग वर्षीय अज्ञात युवक ने सामनेघाट गंगा पुल से छलांग लगा दिया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची जल पुलिस और लंका थाने की पुलिस पूछताछ और खोजबीन में जुट गई।
शुक्रवार को दोपहर एक बजे युवक लंका से ई रिक्शा पर सवार होकर रामनगर के लिए निकला और सामनेघाट पुल पर पहुंचने पर युवक ने गंगा पुल से सेल्फी लेने की बात कहकर ई रिक्शा को रुकवा दिया। इसके बाद युवक ने पुल से सीधे गंगा में छलांग दिया। आसपास डर के कारण चालक ई रिक्शा लेकर भाग गया जबकि आसपास के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक लाल रंग टीशर्ट व नीले कलर का जीन्स पहना था।