Move to Jagran APP

बलिया जिले में शादी समारोह में फोटो खींचने पर युवक की हुई थी हत्या, एक गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के हंसनगर नई बस्ती में टुनटुन साहनी (23) की हत्या शादी समारोह में फोटो खींचने पर कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम किया है। साथ ही एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Tue, 08 Jun 2021 07:05 AM (IST)Updated: Tue, 08 Jun 2021 07:05 AM (IST)
बलिया जिले में शादी समारोह में फोटो खींचने पर युवक की हुई थी हत्या, एक गिरफ्तार
हंसनगर नई बस्ती में टुनटुन साहनी (23) की हत्या शादी समारोह में फोटो खींचने पर कर दी गई।

बलिया, जेएनएन। थाना क्षेत्र के हंसनगर नई बस्ती में टुनटुन साहनी (23) की हत्या शादी समारोह में फोटो खींचने पर कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम किया है। साथ ही एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। तीन की तलाश में पुलिस जुट गई है। युवक की हत्या के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

loksabha election banner

महेश साहनी के लड़के की बारात पांच जून को बांसडीह थाना क्षेत्र के मैरीटार गांव में बरात गई थी। जयमाल के समय साहनी परिवार के दोनों पट्टीदारों के बीच फ़ोटो खींचने को लेकर विवाद हो गया। इसमें टुनटुन साहनी के छोटे भाई का मोबाइल गांव के ही रामायण साहनी के परिवार के किसी सदस्य ने ले लिया। बारात लौटने के बाद रविवार की देर शाम टुनटुन साहनी मोबाइल मांगने उसके घर गया।

दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसमें टुनटुन साहनी पर चाकू से वार कर दिए। इसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में मृतक के छोटे भाई बादल साहनी की तहरीर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपित सूरज साहनी को बसुधरपाह हनुमान मंदिर के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष हल्दी राजकुमार सिंह ने बताया कि अन्य तीन आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.