Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री पद से हटाने पर योगी आदित्यनाथ साधु बन जाएंगे, बलिया में बोले राम इकबाल

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य और पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ पर फिर निशाना साधा। कहा कि अगर उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटा दिया जाता है तो वह फिर से साधु बन जाएंगे।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Wed, 10 Nov 2021 07:49 PM (IST)Updated: Wed, 10 Nov 2021 07:49 PM (IST)
मुख्यमंत्री पद से हटाने पर योगी आदित्यनाथ साधु बन जाएंगे, बलिया में बोले राम इकबाल
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य और पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह

जागरण संवाददाता, बलिया। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य और पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ पर फिर निशाना साधा। कहा कि अगर उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटा दिया जाता है तो वह फिर से साधु बन जाएंगे।

loksabha election banner

नगरा नगर पंचायत में पत्रकारों से वार्ता के दौरान सीएम का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मैं तेजाब को अमृत नहीं कह सकता। गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी भी हैं। राम इकबाल ने कहा कि यदि योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री पद से हटा दिया जाता है, तो वह तुरंत नाराज हो जाएंगे और साधु बन जाएंगे। किसानों की दुर्दशा को लेकर मोदी सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि महंगाई के कारण खेती की लागत बहुत बढ़ गई है। उन्होंने सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की प्रशंसा की और उन्हें 'राजभर समुदाय का एकमात्र नेता बताया। राम इकबाल भाजपा सरकार के आलोचक रहे हैं। कोरोना महामारी को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए थे। उन्होंने भाजपा के केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा पर भी लखीमपुर खीरी कांड में किसानों को कुचलने का आरोप लगाया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.