सोनभद्र में झुलसी महिला ने तोड़ा दम, बेटे को गोद में लेकर खुद को लगा लिया था आग
बुरी तरह झुलसी गीता देवी को बीएचयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था जहां रविवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे उसकी भी मौत हो गयी।
By Abhishek SharmaEdited By: Published: Sun, 07 Apr 2019 12:54 PM (IST)Updated: Sun, 07 Apr 2019 12:54 PM (IST)
सोनभद्र, जेएनएन। बभनी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अहीरबुड़वा में तीन अप्रैल की रात करीब दस बजे गीता देवी (25) पत्नी लालता प्रसाद यादव ने घरेलू कलह से तंग आकर अपने डेढ़ वर्षीय पुत्र आलोक कुमार को लेकर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा लिया था। उसने शोर मचाया तो पति लालता प्रसाद यादव गंभीर रुप से झुलसी गीता देवी व पुत्र आलोक कुमार को अस्पताल ले जा रहा था। जहां रास्ते में ही आलोक कुमार की मौत हो गई। वहीं बुरी तरह झुलसी गीता देवी को बीएचयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। जहां रविवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे उसकी भी मौत हो गयी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें