Move to Jagran APP

चंदौली में ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, ग्रामीणों ने किया मार्ग पर प्रदर्शन

पूजा मिश्रापति मनीष मिश्रा के साथ मकर सक्रांति के पर्व पर बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं गंगा तट पर स्नान करने के लिए बाइक से जा रही थी। गांव से निकलते वक्त चहनियां वाया धानापुर मुख्य मार्ग पर चहनियां की तरफ से आ रही ट्रैक्टर की चपेट में आ गयी।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Sat, 15 Jan 2022 02:58 PM (IST)Updated: Sat, 15 Jan 2022 02:58 PM (IST)
चंदौली में ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, ग्रामीणों ने किया मार्ग पर प्रदर्शन
धानापुर मुख्य मार्ग पर चहनियां की तरफ से आ रही ट्रैक्टर की चपेट में महिला आ गयी।

चंदौली, जागरण संवाददाता। बलुआ थाना क्षेत्र के सुरतापुर गांव में ट्रैक्टर के चपेट में आने से 35 वर्षीय महिला पूजा मिश्रा गंभीर रूप से तरह से घायल हो गयी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुचे बलुआ थानाध्यक्ष ने पुलिस की जीप से चहनियां कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये। जहां महिला की हालत गम्भीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जहां जानकारी परिजनों में हाहाकार मच गया।

loksabha election banner

सुरतापुर गांव निवासी पूजा मिश्रा शनिवार को अपने पति मनीष मिश्रा के साथ मकर सक्रांति के पर्व पर बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं गंगा तट पर स्नान करने के लिए बाइक से जा रही थी। गांव से निकलते वक्त चहनियां वाया धानापुर मुख्य मार्ग पर चहनियां की तरफ से आ रही ट्रैक्टर की चपेट में आ गयी। ट्रैक्टर ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। लहूलुहान हालत में देख ग्रामीणों ने पुलिस को फोन कर सूचना दिया। मौके पर पहुंचे बलुआ बलुआ थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर पुलिस की सेकेंड जीप से महिला को चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। जहांं महिला की हालत गम्भीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुचते पहुचते महिला की मौत हो गयी। डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृत होने की सूचना पाते ही परिजनों में हाहाकार मच गया। स्‍थानीय लोगों के अनुसार मृतका की माली हालत ठीक नहीं थी। इनके एक भी संतान नही थे। पति मनीष मिश्रा, ससुर प्रमोद मिश्रा, देवर आशीष मिश्रा का रोकर बुरा हाल है।

मार्ग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन : सुरतापुर गांव में जहां महिला की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हुई है वही गांव में जाने वाला मार्ग काफी नीचे है। जब भी लोग गांव से मुख्य मार्ग चहनियां वाया धानापुर पर अपने गंतव्य को जाने के आते है ऊपर चढ़ने पर मार्ग पर कुछ दिखाई नहीं देता है। जिससे आये दिन दुर्घटना होती है। प्रदर्शन करते हुए ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार अधिकारीयो को गांव के मार्ग को मुख्य मार्ग के लेविल में मिलाने की गुहार लगायी गयी किन्तु कोई सुनवाई नहीं हुई। जिससे अक्सर यहां इस स्थान पर दुर्घटना होती रहती है। यदि मार्ग को दुरुस्त नहीं कराया गया तो ग्रामीण चक्का जाम को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालो में अशोक सिंह, नीरज सिंह, सुभाष मिश्रा, विकास गुप्ता, रामसजन राम, सन्तोष मिश्रा, मुनव्‍वर अली, नौरंग राम, गिरधारी चौहान, आकाश कुमार, पंकज सिंह आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.