Whatsaap ग्रुप से कांवेंट स्कूलों पर नजर, सूचनाओं के लिए डीआइओएस कार्यालय से शुरू की पहल
जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग द्वारा तमाम निर्देश कांवेंट स्कूलों तक समय से नही पहुंच पाती है। वहीं शिक्षा विभाग को भी कान्वेंट स्कूलों की गतिविधियों के बारे जानकारी नहीं होती है।
वाराणसी, जेएनएन। जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग द्वारा तमाम निर्देश कांवेंट स्कूलों तक समय से नही पहुंच पाती है। वहीं शिक्षा विभाग को भी कांवेंट स्कूलों की गतिविधियों के बारे जानकारी नहीं होती है। इसे देखते हुए डीआइओएस कार्यालय कांवेंट स्कूलों का एक वाट्सएप ग्रुप बना रहा है ताकि इस ग्रुप के माध्यम से सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जा सके।
डीएम कौशल राज शर्मा ने पिछले दिन कांवेंट स्कूलों के प्रतिनिधियों की बैठक में स्कूली वाहनों के फिटनेस के लिए 20 फरवरी तक का समय दिया था। इस दौरान उन्होंने डीआइओएस से सभी स्कूलों का एक वाट्सएप ग्रुप बनाने का निर्देश दिया था। डीएम के निर्देश पर डीआइओएस कांवेंट स्कूलों के प्रधानाचार्यों मोबाइल नंबर मंगा लिए हैं। जनपद के सभी प्रधानाचार्यों को वाट्स-एप ग्रुप बनाकर से जोड़ रहे हैं। हालांकि डीआइओएस कार्यालय यूपी बोर्ड से संचालित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों का एक वाट्सएप ग्रुप बनाया है। इसी के तर्ज पर सीबीएसई के स्कूलों के प्रधानाचार्यों का एक और ग्रुप बनाया गया है।
बदला समय, अब नौ बजे से खुलेंगे स्कूल
ठंड व शीतलहर का प्रकोप कम होते ही स्कूलों का समय पहले की भांति नौ बजे से कर दिया गया है। ठंड को देखते हुए जनपद में इंटर तक के सभी विद्यालय सुबह दस बजे से कर दिया गए थे। वहीं मौसम सामान्य होते ही डीआइओएस डा. वीपी सिंह ने जनपद के समस्त यूपी बोर्ड, संस्कृत बोर्ड, सीबीएसई, सीआइएससीई द्वारा संचालित नर्सरी से कक्षा 12 तक की कक्षाएं अब सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक संचालित करने का निर्देश दिया है।