मौसम का बदला रुख : पूर्वांचल में आधी रात ओलों की बरसात, फसलों के लिए बढ़ी चुनौती
समूचे पूर्वांचल में गुरुवार- शुक्रवार की मध्यरात्रि कई जगहों पर जोरदार बारिश हुई तो कई जगह ओलों की वजह से फसलों को भी नुकसान पहुंचा।
By Abhishek SharmaEdited By: Published: Fri, 22 Feb 2019 11:21 AM (IST)Updated: Fri, 22 Feb 2019 11:21 AM (IST)
वाराणसी, जेएनएन। समूचे पूर्वांचल में गुरुवार- शुक्रवार की मध्यरात्रि कई जगहों पर जोरदार बारिश हुई तो कई जगह ओलों की वजह से फसलों को भी नुकसान पहुंचा। वहीं वाराणसी में शहर और ग्रामीण इलाके में शुक्रवार की आधी रात से लेकर भोर तक बादलों की तेज गरज व चमक के साथ ओला वृष्टि भी हुई।
गुरुवार को दिन में धूप में तेज गर्मी थी और हवा में ठंडक का रुख बना रहा। बदले रुख से किसानों ने बारिश का अनुमान लगाया था कि अचानक शुक्रवार की भोर में बादलों की तेज गरज चमक के साथ बर्फबारी शुरू हो गई। कई बार बादल के गरजने की तेज आवाज हुई। इसके बाद अचानक बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ- साथ, ओलों के बड़े- बड़े टुकड़े तकरीबन 5 मिनट पर लगातार गिरे। मौसमविदों के अनुसार बरसात तो किसानों के लिए फायदेमंद है लेकिन ओलावृष्टि को लेकर किसाना आशंकित हैं। आने वाले दिनों में अगर बारिश का यह दौर लंबा चला तो सब्जियों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें