Move to Jagran APP

महाराजा सुहेलदेव के हम हैं संतान, जन्म स्थली पर बने विशाल प्रतिमा : अरविंद्र राजभर

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर ने कहा कि राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव राजभर ने देश की सुरक्षा के लिए अपने आपको कभी कमजोर नहीं समझा।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Sun, 02 Feb 2020 06:08 PM (IST)Updated: Sun, 02 Feb 2020 06:08 PM (IST)
महाराजा सुहेलदेव के हम हैं संतान, जन्म स्थली पर बने विशाल प्रतिमा : अरविंद्र राजभर
महाराजा सुहेलदेव के हम हैं संतान, जन्म स्थली पर बने विशाल प्रतिमा : अरविंद्र राजभर

वाराणसी, जेएनएन। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर ने कहा कि राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव राजभर ने देश की सुरक्षा के लिए अपने आपको कभी कमजोर नहीं समझा। उन्होंने 40 किलो के तलवार से दुश्मनों का मुंहतोड़ जवाब दिया। दुश्मनों के छक्के छुड़ाने वाले महाराजा सुहेलदेव के हम संतान है। ऐसे में हम अपने को कमजोर नहीं समझे। हमें देश और समाज के दुश्मनों का मुकाबला करने की जरूरत है। वे रविवार को सारनाथ स्थित सुहेलदेव पार्क में महाराजा सुहेलदेव की जयंती पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

loksabha election banner

प्रदेश उपाध्यक्ष शशि प्रताप सिंह ने कहा कि 11वीं सदी के नायक रहे महाराजा सुहेलदेव ने आपने राज्य में कभी किसी पर अन्याय नहीं होने दिया। सभी को एक डोर में बांध कर अपने राज्य की रक्षा की। भारत लूटने आए विदेशियों को उन्होंने भगा दिया। महाराजा सुहेलदेव की जन्म स्थली पर विशाल प्रतिमा लगाने की मांग उठाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश राजभर ने था धन्यवाद ज्ञापन संतोष राजभर ने किया। इस अवसर पर रमेश रजभर, राजेश यादव, नित्यानंद पांडेय, विनोद सिंह टीटी, वंदना सिंह, शिवलाल यादव, ब्रजेश राय, राजेंद्र पटेल, गुलाब पटेल, जागेश्वर राजभर आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.