Move to Jagran APP

विनोद पांडेय बनारस बार के अध्यक्ष व विवेक सिंह चुने गए महामंत्री, चुनाव परिणाम की घोषणा

बनारस बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर विनोद कुमार पांडेय और महामंत्री पद पर विवेक कुमार सिंह निर्वाचित घोषित किए गए हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सत्येंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बाजी मारी। वरिष्ठ समिति के अध्यक्ष रामानंद श्रीवास्तव ने चुनाव परिणाम की घोषणा की।

By saurabh chakravartiEdited By: Published: Thu, 17 Dec 2020 06:40 AM (IST)Updated: Thu, 17 Dec 2020 06:40 AM (IST)
विनोद पांडेय बनारस बार के अध्यक्ष व विवेक सिंह चुने गए महामंत्री, चुनाव परिणाम की घोषणा
बनारस बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारी।

वाराणसी, जेएनएन। बनारस बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर विनोद कुमार पांडेय और महामंत्री पद पर विवेक कुमार सिंह निर्वाचित घोषित किए गए हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सत्येंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बाजी मारी। बुधवार को मतगणना के बाद देर शाम वरिष्ठ समिति के अध्यक्ष रामानंद श्रीवास्तव ने चुनाव परिणाम की घोषणा की।

loksabha election banner

अध्यक्ष पद पर विनोद कुमार पांडेय ने रोचक मुकाबले में निकटतम प्रतिद्वंद्वी पं. धीरेंद्र नाथ शर्मा को 117 मतों से पराजित किया। विनोद कुमार पांडेय को 1041 मत, जबकि पं. धीरेंद्र नाथ शर्मा को 924 मत प्राप्त हुए। अन्य प्रत्याशियों में अरुण कुमार दुबे 44, अवधेश कुमार सिंह 284, मीरा यादव 162, नित्यानंद राय 166, राम प्रवेश ङ्क्षसह 566 तथा सजन लाल गुप्ता ने 52 मत हासिल किए।

महामंत्री पद पर विजयी विवेक कुमार ङ्क्षसह ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रत्नेश कुमार पांडेय को 474 मतों से हराया। विवेक को 1141 तथा रत्नेश को 667 मत मिले। अन्य उम्मीदवारों में कमलेश ङ्क्षसह यादव (कन्हैया) 368, कौशिक कुमार पांडेय 242, प्रदीप कुमार राय 572 तथा राजीव कुमार गोस्वामी को 235 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित सत्येंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कांटे की टक्कर में निकटतम प्रतिद्वंद्वी ज्योति शंकर उपाध्याय को सात मतों से हराया। सत्येंद्र कुमार श्रीवास्तव को 789 तथा ज्योति शंकर उपाध्याय को 782 मत प्राप्त हुए। अन्य प्रतिद्वंद्वियों में आलोक कुमार श्रीवास्तव को 363, अनूप कुमार सिन्हा 571 तथा ओम प्रकाश को 612 मतों से संतोष करना पड़ा। उपाध्यक्ष के दो पदों (दस वर्ष से अधिक वकालत) पर अशोक कुमार 1311 तथा प्रशांत कुमार श्रीवास्तव (ङ्क्षपटू) ने 879 मत हासिल कर जीत दर्ज की। दूसरे उम्मीदवारों में दीपक कुमार मिश्रा 745, जितेंद्र प्रसाद 234, मुन्ना लाल यादव 670, राम नारायण ङ्क्षसह (गुड्डू) 388, ओम त्रिपाठी 680 तथा स्मिता यादव ने 661 मत हासिल किए। उपाध्यक्ष (दस वर्ष से कम वकालत) के एक पद पर आशीष कुमार ङ्क्षसह 1532 मत पाकर विजयी हुए। इस पद के अन्य प्रत्याशियों में रामा शंकर यादव (लालू) 620 तथा विजय विकास श्रीवास्तव को 861 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर शैलेंद्र कुमार ङ्क्षसह ने 1131 मत पाकर जीत हासिल की। दूसरे उम्मीदवारों में राजेश प्रजापति 1099 तथा विनय कुमार जायसवाल को 765 मत मिले। संयुक्त मंत्री (पुस्तकालय) पद पर राधेश्याम शर्मा (राधे) 1550 मत पाकर विजयी हुए। दूसरे उम्मीदवारों में अनिल कुमार गुप्ता को 623 व शिव बहादुर ङ्क्षसह पटेल को 863 मत प्राप्त हुए। संयुक्त मंत्री (प्रकाशन) पद पर सुरेंद्र कुमार सेठ ने 1443 मत पाकर जीत हासिल की। अन्य प्रत्याशियों में राहुल कुमार मिश्रा 1077 तथा विरेंद्र कुमार त्रिपाठी को 583 मत प्राप्त हुए। संयुक्त मंत्री (प्रशासन) पद पर विजयी सुनील कुमार मिश्रा ने दिलचस्प लड़ाई में एकमात्र प्रतिद्वंद्वी को तीन मतों से पराजित किया। सुनील को 1473 और उनके प्रतिद्वंद्वी अशोक कुमार वर्मा को 1470 मत मिले। प्रबंध समिति (15 वर्ष से कम वकालत) पद पर दिलीप कुमार श्रीवास्तव 1885, धनंजय कुमार 1783, धनंजय यादव 1722, अनुराग बरनवाल 1641, शिव कुमार सिन्हा 1566 व अभिषेक कुमार पांडेय 1551 मत पाकर निर्वाचित हुए। आडिटर पद पर अमित कुमार जायसवाल तथा प्रबंध समिति के छह पदों (15 वर्ष से अधिक वकालत) के लिए अनुज गोंड़, मनोज तिवारी, प्रेम प्रकाश उर्फ पीपी ङ्क्षसह तथा सत्येंद्र नाथ राय निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

बनारस बार एसोसिएशन सभागार में देर शाम तक चली मतगणना के बाद परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। इस दौरान वर्तमान अध्यक्ष मोहन सिंह यादव, महामंत्री अरुण कुमार सिंह झप्पू ने निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय ने अपनी जीत पर सभी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि बार एसोसिएशन की गरिमा तथा अधिवक्ता हित में रचनात्मक कार्य किए जाएंगे। अधिवक्ताओं को मेडिकल, पुस्तकालय, कचहरी परिसर में मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था को सुदृढ़ कराना प्राथमिकता होगी।

नवनिर्वाचित महामंत्री विवेक कुमार सिंह ने कहा कि परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर करने का प्रयास किया जाएगा। नए अधिवक्ताओं को भत्ता तथा पुराने अधिवक्ताओं को पेंशन की व्यवस्था लागू कराने की कोशिश करूंगा। अधिवक्ताओं से जुड़े मामलों की अलग से सुनवाई सुनिश्चित कराने की प्रशासन से मांग की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.