Move to Jagran APP

जौनपुर में समूह की महिलाओं को मजबूत बनाने के लिए गांवों में बनेगा विलेज आर्गेनाइजेशन

जौनपुर में समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सभी 1740 ग्राम पंचायतों में विलेज आर्गेनाइजेशन का गठन किया जाएगा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) को समूह की महिलाओं को सशक्त बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस पूरे प्रोजेक्ट पर 13 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Thu, 20 May 2021 04:43 PM (IST)Updated: Thu, 20 May 2021 04:43 PM (IST)
जौनपुर में समूह की महिलाओं को मजबूत बनाने के लिए गांवों में बनेगा विलेज आर्गेनाइजेशन
समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सभी 1740 ग्राम पंचायतों में विलेज आर्गेनाइजेशन का गठन किया जाएगा।

जौनपुर [अमरदीप श्रीवास्तव] । समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सभी 1740 ग्राम पंचायतों में विलेज आर्गेनाइजेशन का गठन किया जाएगा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) को समूह की महिलाओं को सशक्त बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही सभी को कुशल बनाने के लिए प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी गई है। इस पूरे प्रोजेक्ट पर 13 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

loksabha election banner

प्रत्येक गांव में विलेज आर्गेनाइजेशन बनाने के साथ ही हर ब्लाक को चार क्लस्टर में बांटा जाएगा, जिससे समूह की महिलाओं को दिए जाने वाले कार्य में किसी प्रकार की बाधा न पहुंचे। इस नई पहल के बाद उन गांवों में भी समूह के गठन की कवायद तेज कर दी गई है जहां अभी तक या तो समूहों का गठन नहीं हुआ है अथवा संख्या कम है।

मौजूदा समय में जिले में 2628 स्वयं सहायता समूह

मौजूदा समय में जिले में 2628 स्वयं सहायता समूह हैं। इसमें सक्रिय महज 1527 ही हैं। जिसमें 13 हजार से अधिक महिलाएं जुड़ी हैं। सभी अलग-अलग क्षेत्र में निपुण हैं। अब 1141 निष्क्रिय समूहों की पहचान कर इन्हें सक्रिय किया जाएगा। समूह से जुड़ी महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए उन्हें उनके हुनर के हिसाब से प्रशिक्षित भी किया जाएगा।

सात समूहों वाले गांव में बनेगा विलेज आर्गेनाइजेशन

सात समूहों वाले गांव में विलेज आर्गेनाइजेशन बनाया जाएगा। इसका उद्देश्य समूहों की संख्या बढ़ाए जाने के साथ ही इन्हें आपस में जोड़ना भी है। समूहों का कार्यालय होने से सूचनाओं के आदान-प्रदान के साथ ही कार्य करने में सहूलियत होगी। इसके साथ ही डिस्ट्रिक्ट मिशन मैनेजर (डीएमएम) को महिलाओं तक सरकार की योजनाएं पहुंचाना भी आसान हो जाएगी।

प्रत्येक गांव में विलेज आर्गेनाइजेशन बनाने का निर्देश मिला है

समूह की महिलाओं को मजबूती देने के लिए प्रत्येक गांव में विलेज आर्गेनाइजेशन बनाने का निर्देश मिला है, जिस पर कार्य शुरू कर दिया गया है। इस पहल से समूह की महिलाओं को विकास की योजनाओं में भागीदारी बढ़ेगी। सभी के प्रशिक्षण पर भी खास ध्यान दिया जाएगा।

- भूपेंद्र सिंह, उपायुक्त एनआरएलएम।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.