Move to Jagran APP

Varanasi Weather Update प्री-मानसून ने दी दस्‍तक, वाराणसी में झमाझम बरसात से मिली राहत

वाराणसी में सोमवार को प्री-मानसून ने दस्‍तक दे दी। वहीं झमाझम बारिश से लोगों को थोड़ी गर्मी से राहत जरूर मिली लेकिन उमस कम नहीं हुई।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Mon, 15 Jun 2020 12:02 PM (IST)Updated: Mon, 15 Jun 2020 11:47 PM (IST)
Varanasi Weather Update प्री-मानसून ने दी दस्‍तक, वाराणसी में झमाझम बरसात से मिली राहत
Varanasi Weather Update प्री-मानसून ने दी दस्‍तक, वाराणसी में झमाझम बरसात से मिली राहत

वाराणसी, जेएनएन। वाराणसी में सोमवार को प्री-मानसून ने दस्‍तक दे दी। वहीं झमाझम बारिश से लोगों को थोड़ी गर्मी से राहत जरूर मिली। बड़ागांव क्षेत्र में वर्षा शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली जबकि चोलापुर में बीस मिनट तक बारिश हुई। वहीं मानसून की चाल अब तेज हो गई है। दो दिन पहले जहां मानसून कोलकाता में था। वहीं रविवार को ही पटना-गया तक पहुंच गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि कोई अड़चन न आई तो पूर्वांचल में भी पूरी तरह मानसून की दस्तक 20-22 जून तक हो जाएगी। इससे पहले बंगाल की खाड़ी में आई हलचल के कारण प्री मानसून की बारिश की संभावना बनी हुई है। बादलों के बीच झमाझम बारिश हुई लेकिन उमस कम नहीं हुई। वहीं सारनाथ, बाबतपुर सहित कुछ इलाकों में तेज बारिश भी हुई। शहर में भी आधी रात के बाद बरसात होने से तापमान में काफी गिरावट आ गई।

loksabha election banner

सोनभद्र के रास्ते मानसून ने दी पूर्वांचल में दस्तक

मानसून ने इस बार तय समय से पांच दिन पहले ही पूर्वांचल में सोनभद्र के रास्ते उत्तर प्रदेश में दस्तक दे दी है। अमूमन 20 जून तक आने वाले मानसून ने इस बार 15 जून को ही सोनभद्र में दस्तक दे दी। मौसम विभाग की ओर से जारी मानसून अपडेट में इसकी रेखा उत्तर प्रदेश की सीमा से लेकर समूचे सोनभद्र तक दर्शायी गई है। उम्मीद है अगले एक दो दिन में समूचे पूर्वांचल में मानसून का असर दिखने लगेगा।

पूर्वांचल में 20-22 जून तक पहुंच सकता है मानसून

लगातार कई दिनों से तापमान में गिरावट हो रही हैं, लेकिन गर्मी है कि कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। अब बस तेज बारिश के बाद ही गर्मी से राहत की उम्मीद की जा सकती है। वैसे एक सप्ताह के बाद पूर्वांचल में भी मानसून के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। इस बीच बंगाल की खाड़ी में हुई हलचल के कारण तीन-चार दिनों तक बारिश की संभावना बनी हुई है। बीते शनिवार को अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस था तो रविवार को मामूली घटाव के साथ 37.0 डिग्री पर आ गया था। साथ ही न्यूनतम पारे में भी करीब एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। प्रसिद्ध मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय ने बताया कि मानसून रविवार को पटना-गया तक पहुंच गया था। अगर कोई रूकावट नहीं हुई तो पूर्वांचल में 20-22 जून तक पहुंच सकता है। इससे पहले प्री मानसून भी आ सकता है।

तापमान पर एक नजर

दिन              अधिकतम           न्यूनतम

रविवार         38.8 डिग्री से.     24.2 डिग्री से.

सोमवार        38.0 डिग्री से.     26.2 डिग्री से.

मंगलवार       39.6 डिग्री से.     29.8 डिग्री से.

बुधवार          39.6 डिग्री से.     28.2 डिग्री से.

गुरुवार          40.8 डिग्री से.     29.1 डिग्री से.

शुक्रवार         38.6 डिग्री से.     28.4 डिग्री से.

शनिवार        37.6 डिग्री से.     28.5 डिग्री से.

रविवार         37.0 डिग्री से.     27.6 डिग्री से.

सोमवार        33.0 डिग्री से.     27.2 डिग्री से.

एक से दो दिन में बनारस पहुंच जाएगा मानसून

प्रसिद्ध मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय ने बताया कि थोड़ा सा जोर पकड़कर अगर मानसून पूर्व से पश्चिम एवं दक्षिण से उत्तर की ओर बढ़ेगा तो एक-दो दिन में वाराणसी पहुंच जाएगा। बताया कि काशी से पुरब बलिया और दक्षिण सोनभद्र है। ऐसे में किसी भी तरफ से मानसून यहां प्रवेश कर सकता है। उन्होंने बताया कि इससे पहले प्री मानसून का असर रहा कि सोमवार को बारिश हुई। बाबतपुर स्थित मौसम विभाग के अनुसार सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच बजे तक 2.0 मिमी बारिश हुई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.