Move to Jagran APP

वाराणसी के मौसम में आया बदलाव, धूप-बादल के खेल के बाद गर्मी से मामूली राहत

मौसम में शनिवार को बदलाव हुआ। सुबह से ही बादल एवं धूप का खेल शुरू हो गया। इसके कारण भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली। तापमान में भी कुछ गिरावट रही। मालूम हो कि कई दिनों से तापमान लगातार बढ़ते ही जा रहा है।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Sat, 17 Apr 2021 12:47 PM (IST)Updated: Sat, 17 Apr 2021 12:47 PM (IST)
वाराणसी के मौसम में आया बदलाव, धूप-बादल के खेल के बाद गर्मी से मामूली राहत
मौसम में शनिवार को बदलाव हुआ। सुबह से ही बादल एवं धूप का खेल शुरू हो गया।

वाराणसी, जेएनएन। मौसम में शनिवार को बदलाव हुआ। सुबह से ही बादल एवं धूप का खेल शुरू हो गया। इसके कारण भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली। तापमान में भी कुछ गिरावट रही। मालूम हो कि कई दिनों से तापमान लगातार बढ़ते ही जा रहा है। बुधवार को भी इस सीजन का अधिकतम तापमान सबसे अधिक हो गया था। इसके बाद गुरुवार को दिन में आसमान में बादलों के आने-जाने का खेल रहा। वहीं शुक्रवार को मौसम ने फिर पलटी मार ली। भले ही तापमान में गिरावट रही, लेकिन गर्म हवा के थपेड़े चेहरे को झुलसा रहे थे। वैसे पहले ही शनिवार को मौसम में कुछ बदलाव की संभावना जताई गई थी। 

loksabha election banner

मौसम विज्ञान प्रो. एसएन पांडेय बताते हैं कि बुधवार को अधिकतम तापमान औसत से करीब तीन डिग्री सेल्सियस अधिक हो गया था। इसके कारण लू जैसी स्थित बन गई है। अधिकतम ही नहीं अब तो न्यूनतम तापमान भी बढ़ गया था। मंगलवार को अधिकतम पारा 41.6 तो न्यूनतम पारा 21.4 डिग्री सेल्सियस हो गया था। वहीं बुधवार को बढ़कर अधिकतम 42.6 तो न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस हो गया था। इसके बाद गुरुवार को आसमान में बादलों का डेरा रहा। इसके कारण तापमान में गिरावट हुई। वहीं शुक्रवार को तेज धूप थी, लेकिन फिर भी पारा मामूली गिर गया। बताया कि शनिवार को आसमान में बादल छा रहा है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। 

कुछ यूं रहा पारे का उतार-चढ़ाव

दिन  अधिकतम पारा न्यूनतम पारा
रविवार 40.6 डिग्री से. 19.5 डिग्री से.
सोमवार 40.8 डिग्री से. 23.5 डिग्री से.
मंगलवार 41.6 डिग्री से. 21.4 डिग्री से.
बुधवार 42.6 डिग्री से.  22.6 डिग्री से.
गुरुवार 42.6 डिग्री से. 22.6 डिग्री से.
शुक्रवार 41.0 डिग्री से. 22.4 डिग्री से. 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.