Move to Jagran APP

Top 5 Varanasi News Of The Day 1 December 2020 : शिक्षक सीट पर सपा के लाल बिहारी विजयी, चुनाव आब्जर्वर की तबीयत बिगड़ी, सारनाथ में चला वीडीए का बुल्डोजर

बनारस शहर की कई खबरों ने 4 दिसंबर 2020 शुक्रवार को सुर्खियां बटोरीं जानिए शाम सात बजे तक की शहर-ए-बनारस की पांच प्रमुख और चर्चित खबरें जो दिन भर चर्चा में बनी रहीं और लोगों की नजरें भी उन खबरों पर रही।

By saurabh chakravartiEdited By: Published: Fri, 04 Dec 2020 05:50 PM (IST)Updated: Fri, 04 Dec 2020 05:50 PM (IST)
Top 5 Varanasi News Of The Day 1 December 2020 : शिक्षक सीट पर सपा के लाल बिहारी विजयी, चुनाव आब्जर्वर की तबीयत बिगड़ी, सारनाथ में चला वीडीए का बुल्डोजर
बनारस शहर की कई खबरों ने 4 दिसंबर 2020, शुक्रवार को सुर्खियां बटोरीं।

वाराणसी, जेएनएन। बनारस शहर की कई खबरों ने 4 दिसंबर 2020, शुक्रवार को सुर्खियां बटोरींं जिनमें शिक्षक सीट पर सपा के लाल बिहारी विजयी, चुनाव आब्जर्वर की तबीयत बिगड़ी, सारनाथ में चला वीडीए का बुल्डोजर, कई घरेलू हवाई रूटों पर नहीं उड़े विमान, बाटी चोखा का भोले को लगेगा भोग आदि प्रमुख खबरें रहीं। जानिए शाम चार बजे तक की शहर-ए-बनारस की पांच प्रमुख और चर्चित खबरें।

loksabha election banner

MLC Election Results : शिक्षक सीट पर सपा के लाल बिहारी विजयी, स्नातक पर भी सपा आगे

एमएलसी वाराणसी खंड शिक्षक कोटे की सीट पर सपा के लाल बिहारी यादव विजयी रहे। उन्होंने प्रतिद्वंद्वी शिक्षक नेता ओम प्रकाश शर्मा  गुट के डा. प्रमोद कुमार मिश्र को 936 वोट से शिकस्त दी। लाल बिहारी को 7248 वोट तो वहीं मिश्र को 6830 वोट मिले। अंतिम में मिश्र के वोट अंतरण करने पर सपा के लाल बिहारी के वोट 518 और बढ़ गए। इस तरह वह अपने प्रतिद्वंद्वी से 918 वोट अधिक हासिल कर चुनाव जीत गए हैं। स्नातक सीट पर भी सपा बढ़त बनाए हुए है। सपा के आशुतोष सिन्हा को पांचवें चक्र में 15035 मत तो भाजपा के केदारनाथ सिंह को 13208 वोट मिले हैं।

MLC Election Varanasi : चुनाव आब्जर्वर अजय कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ी, अस्‍पताल में इलाज

एमएलसी वाराणसी खंड शिक्षक व स्नातक सीट चुनाव की मतगणना में लगाए गए आब्जर्वर अजय कुमार की तबीयत शुक्रवार की सुबह अचानक बिगड़ी, आनन-फानन उन्हें मकबूल आलम रोड स्थित शुभम अस्पताल में एडमिट कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार हार्टअटैक आया है। एडीएम प्रशासन रणविजय सिंह ने बताया कि स्थिति क्रिटिकल है। सर्किट हाउस में अचानक तबीयत खराब हो गई। अभी शुभम अस्पताल में भर्ती हैं। आब्जर्वर अजय कुमार को दिल्ली ले जाने की तैयारी है। दो बजे कुछ टेस्ट होने हैं, जिसके बाद एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया जा सकता है। एयरपोर्ट अथॉरिटी से बात भी अफसरों की हो रही है। इस बीच उनकी पत्‍नी आइएएस नीना शर्मा शुभम हॉस्पिटल पहुंच गईं हैं।

सारनाथ में अवैध कालोनी पर चला वीडीए का बुल्डोजर,प्लाट मालिकों व वीडीए की टीम में हुआ विवाद

सारनाथ के सिंहपुर में एक अवैध कालोनी में शुक्रवार को वीडीए की टीम ने बुल्डोजर चलाकर दर्जनों प्लाट की बाउंड्री को  ध्वस्त कर दिया।  इस कार्यवाई को देख कर कालोनाइजर से प्लाट खरीदने वालों से वी डी ए की टीम से नोंकझोक हुआ। आस पास के लोगों दहशत में हो गये। सारनाथ के सिंहपुर इलाके में एक कालोनाइजर द्वारा लगभग 25 बिगहे जमीन पर चल रही अवैध प्लाटिंग की सूचना पर वी डी ए की टीम के जोनल अधिकारी बी पी मिश्रा के नेतृत्व स्थानीय पुलिस के सहयोग से  जेसीबी मशीन से ध्वस्तीकरण की कार्यवाई की गई।

सात माह बाद भी वाराणसी से कई घरेलू हवाई रूटों पर नहीं उड़े विमान, इस साल उम्मीद भी नहीं

कोरोना संक्रमण फैलने के बाद 25 मई से घरेलू विमान सेवाओं को प्रारंभ कर दिया गया। संक्रमण के पहले वाराणसी एयरपोर्ट से जिन शहरों के बीच विमान सेवाएं संचालित होती थी, उनमें से आगरा, खजुराहो और देहरादून को छोड़कर लगभग सभी शहरों के बीच घरेलू विमानों का संचालन प्रारंभ हो चुका है। जानकारों का कहना है कि अब इस साल वाराणसी से इन शहरों के बीच विमान सेवा संचालित होने की कोई उम्मीद नहीं है।

लोटा-भंटा मेला : वाराणसी के रामेश्‍वर में बाटी चोखा का भोले को लगेगा भोग

रामेश्वर, काशी पंचक्रोशी के तृतीय पड़ाव स्थल पर बसा हुआ है।  किसी जमाने में करौंदा वृक्ष की बहुतायतता के कारण इसे करौना गांव के नाम से जाना जाता था किन्तु भगवान श्रीराम द्वारा पंचकोशी यात्रा में आने पर वरुणा नदी के एक मुठ्ठी रेत से शिव की प्रतिमा स्थापना और भगवान शिव एवम राम के आरम्भिक मिलन  होने से अब इसे रामेश्वर महादेव (रामेश्वर तीर्थ धाम) के नाम से जाना जाता है। छह दिसंबर को यहां लोटा भंटा मेला लेगगा। इस मेले का तहसील राजातालाब क्षेत्र में स्नान स्थल रामेश्वर वरुणा घाट ,मन्दिर और आंशिक क्षेत्र होता है वहीं 90 प्रतिशत क्षेत्र पिंडरा तहसील क्षेत्र में लगता है। जहां कुल 6 किमी की परिधि में लाखों की संख्या में भीड़ उमड़ती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.