Move to Jagran APP

Varanasi COVID-19 News : नए पाॅजिटिव मरीजों से अधिक हुए ठीक, 2207 की रिपोर्ट निगेटिव

Varanasi COVID-19 News बीएचयू व मंडलीय अस्पताल से 6082 सैंपलों के परिणाम प्राप्त हुए जिनमें 1856 पाजिटिव व 4226 निगेटिव रहे। ज्यादातर मरीजों को होम आइसोलेशन का निर्देश देते हुए उनके स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Tue, 27 Apr 2021 06:32 AM (IST)Updated: Tue, 27 Apr 2021 06:32 AM (IST)
Varanasi COVID-19 News : नए पाॅजिटिव मरीजों से अधिक हुए ठीक, 2207 की रिपोर्ट निगेटिव
नए मिले काेविड मरीजों से अधिक लोग स्वस्थ घोषित किए गए।

वाराणसी, जेएनएन। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच सोमवार का दिन स्वास्थ्य विभाग के लिए थोड़ी राहत दे गया। रविवार के मुकाबले जहां संक्रमण दर चार फीसद के करीब कम था, वहीं नए मिले काेविड मरीजों से अधिक लोग स्वस्थ घोषित किए गए। चार बुजुर्ग महिलाओं समेत सात लोगों ने कोरोना के चलते दम तोड़ दिया। इसी के साथ कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 506 हो गई है।

loksabha election banner

5191 सैंपल पेंडिंग है, जिनके परिणाम का इंतजार

बीएचयू व मंडलीय अस्पताल से 6082 सैंपलों के परिणाम प्राप्त हुए, जिनमें 1856 पाजिटिव व 4226 निगेटिव रहे। ज्यादातर मरीजों को होम आइसोलेशन का निर्देश देते हुए उनके स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है। कोविड लेवल थ्री हास्पिटल बीएचयू में करौंदी निवासिनी 52 वर्षीय महिला, शिवपुर निवासी 67 वर्षीय व साकेतनगर कालोनी निवासी 67 वर्षीय पुरुष, सेंट्रल हास्पिटल बरेका में अशफाक नगर निवासी 63 वर्षीय पुरुष, डीडीयू में महामानापुरी कालोनी निवासिनी 75 वर्षीय महिला, ईएसआइसी हास्पिटल में पांडेयपुर निवासिनी 64 वर्षीय महिला एवं अनंत हास्पिटल में अर्दली बाजार निवासिनी 67 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। जिले में अब तक 58782 पाजिटिव केस मिले हैं, जिनमें से 41804 स्वस्थ भी हो चुके हैं। वर्तमान में जिले में 16472 सक्रिय कोरोना मरीज हैं। उधर, लैबाें में 5191 सैंपल पेंडिंग है, जिनके परिणाम का इंतजार है।

इस माह ऐसी रही कोरोना की रफ्तार

अप्रैल परिणाम पाजिटव दर

26 6082 1856 30.51

25 5819 1967 33.80

24 6927 2168 31.29

23 7074 2420 34.20

22 5257 1597 30.37

21 6619 2264 34.20

20 6332 1887 31.28

19 6312 2320 36.75

18 6394 1597 24.97

17 6318 2272 35.96

16 5598 2002 35.76

15 6874 2484 36.13

14 6617 1484 22.42

13 6486 1376 21.21

12 6120 1347 22.01

11 7800 1520 19.48

10 6557 1176 17.93

9 5304 929 17.51

8 4805 743 15.46

7 4499 519 11.53

6 4229 696 16.45

5 4637 432 09.31

4 4000 394 09.85

3 4098 237 05.78

2 4710 223 04.73

1 4021 196 04.87


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.