Move to Jagran APP

Varanasi City Weather Update : ठंड से बनारस का तापमान आया चार डिग्री नीचे, सर्द हवाओं का क्रम जारी

बनारस में ठंड का आलम इतना ज्यादा हो गया है कि बुधवार की सुबह अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री और न्यूनतम 7.2 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। कल से अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में चार डिग्री की कमी दर्ज की गई है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Wed, 27 Jan 2021 10:33 AM (IST)Updated: Wed, 27 Jan 2021 03:09 PM (IST)
Varanasi City Weather Update : ठंड से बनारस का तापमान आया चार डिग्री नीचे, सर्द हवाओं का क्रम जारी
ठंडा मौसम के कारण सड़क किनारे आग तापते लोग।

वाराणसी, जेएनएन। मौसम का कहर जारी है। सर्द हवाओं  के साथ ही कोहरे की चादर से आसमान ढका रहा। सुबह  तक धरती पर उतरने को संघर्ष करतीं रहीं सूरज की किरणें। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कमी व सर्द हवाओं के कारण गलन बरकरार है। कोहरे का घनत्व काफी अधिक होने दृश्यता  न होने के कारण आवागमन में खासी परेशानी  हुई। बनारस में ठंड का आलम इतना ज्यादा हो गया है कि बुधवार की सुबह अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री और न्यूनतम 7.2 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। कल से अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में चार डिग्री की कमी दर्ज की गई है। सुबह के वक्त कोहरा भी काफी भयानक रहा, जिससे दृश्यता 50 मीटर पर चली गई।

loksabha election banner

इस ठंड ने लोगों को घरों में दुबक कर रहने पर मजबूर कर दिया है। इस बीच हवाएं भी छह किमी प्रति घंटे से चल रही है। ठंड के मारे लोग बाहर कम ही दिखाई पड़ रहे हैं। हाथ-पांव जमा देने वाली इस गलन का प्रकोप स्पष्ट लोगों में देखा जा सकता है। हालांकि बादल जो कल छाए थे आज वे नहीं दिख रहे जिससे अब धूप का प्रकाश धरती पर पड़ रहा है, फिर भी ठिठुरन कम नहीं हुई है। बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो. मनोज श्रीवास्तव के अनुसार इस तरह सिहरन वाली ठंड का असर अभी दो दिनों तक रहेगा। उसके बाद गलन में थोड़ी कमी आने के आसार हैं, लेकिन कोहरा अभी थोड़ा और बढ़ेगा।

कृषि विज्ञान केन्द्र के मौसम वैज्ञानिक डा. पंकज जायसवाल ने बताया कि बुधवार की सुबह 8 बजे  तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा पश्चिमोत्तर से 8 किमी / घंटा  की रफ्तार से चल रही हैं। इसके सापेक्ष आर्द्रता 86 फीसद रही। इसके साथ ही 10 बजे 12 डिग्री सेल्सियस, 12 बजे 15 डिग्री और 4 बजे तक 18 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाएगा। शाम पांच बजे के बाद सूरज की किरणों के मद्धिम पड़ने के साथ ही पारे के गिरने का क्रम शुरू हो जाएगा। रात 12 बजे पुनः 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके बाद पारा पुनः गिरने लगेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.