Move to Jagran APP

Varanasi City Weather Update : एक ही दिन में 97 मिलीमीटर हुई बारिश, आज भी बनी रहेगी ऐसी ही स्थिति

Varanasi City Weather Update बुधवार को पूरे दिन हल्की या तेज बारिश के बाद गुरुवार को भी बरसात होती रही। बुधवार रात साढ़े आठ बजे तक 42.6 मिलीमीटर पानी बरस गया। अधिकतम तापमान पांच डिग्री गिरकर 27.0 डग्री सेल्सियस पर आ गया।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Thu, 16 Sep 2021 11:03 AM (IST)Updated: Thu, 16 Sep 2021 11:03 AM (IST)
Varanasi City Weather Update : एक ही दिन में 97 मिलीमीटर हुई बारिश, आज भी बनी रहेगी ऐसी ही स्थिति
झमाझम बारिश में बीएचयू परिसर में छाता लगाकर जाती छात्राएं ।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। Varanasi City Weather Update ओडिशा के समुद्री तट पर हुई हलचल के कारण वाराणसी सहित पूरा पूर्वांचल बरसात हो रही है। बुधवार को पूरे दिन हल्की या तेज बारिश के बाद गुरुवार को भी बरसात होती रही। बुधवार रात साढ़े आठ बजे तक 42.6 मिलीमीटर पानी बरस गया। अधिकतम तापमान पांच डिग्री गिरकर 27.0 डग्री सेल्सियस पर आ गया। इसके कारण बाहर में ठंडक का भी लोगों को अहसास होने लगा था। यह स्थिति अभी एक दिन और ऐसे ही रहने की संभावना है। साथ ही हवा की गति भी धीरे-धीरे कम हो जाएगी। इससे पहले मंगलवार को लगातार दूसरे दिन 35-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। हालांकि बुधवार को हवा की गति 30-35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। पूरे दिन तेज हवा व आसमान में बादल छाने के कारण मौसम सुहाना हो गया था।

loksabha election banner

मंगलवार को ओडिशा व बंगाल की खाड़ी से होते हुए नम दवा छत्तीसगढ़ पहुंची थी। लो प्रेशर से अधिक डिपरेशन होने के कारण तेज व नम पुरुवा हवा चल रहा है। इस स्थिति को तूफान से कम को की जाती है। वहीं अगले दिन डिपरेशन लो प्रेशर यानी हवा का कम दवाब की स्थिति में आ गया था। यह मध्य प्रदेश के ऊपर से गुजर रहा था, जिसके कारण काशी सहित लगभग पूरे पूर्वांचल में हल्की या तेज बारिश हुई। इससे पहले रविवार को पूरे दिन तेज धुप खिलने से अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस हो तक पहुंच गया था। वहीं तेज हवा व बारिश के कारण अब धड़ाम हो गया है। प्रसिद्ध मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय बताते हैं कि ओडिसा से चलकर यह हलचल मध्य प्रदेश के ऊपर तक आ गई थी। उन्होंने बताया कि एक-दो दिन में हवा की गति कम हो जाएगी, जिसके बाद मौसम के साथ होने की संभावना होगी। कृषि किसान केंद्र बीएचयू के शिवमंगल सिंह ने बताया कि सितंबर माह में सबसे अधिक बारिश 2019 में हुई थी।

दिन         अधिकतम     न्यूनतम

बुधवार       27.0         23.3

मंगलवार    33.2         24.4

सोमवार     32.5         24.2

रविवार      36.4         24.0

शनिवार     35.0         24.2

शुक्रवार     35.4         25.0

गुरुवार     35.0         24.2

बुधवार      33.2         24.2


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.