Varanasi City Weather Update : पूर्वांचल में बारिश के बीच तापमान में आई कमी, उमस बरकरार
पूर्वांचल में मौसम का रुख अब बदलाव की ओर है। एक दिन पूर्व जोरदार बारिश के बाद तापमान में भी कुछ कमी आई है।
वाराणसी, जेएनएन। पूर्वांचल में मौसम का रुख अब बदलाव की ओर है। एक दिन पूर्व जोरदार बारिश के बाद तापमान में भी कुछ कमी आई है। बुधवार की सुबह आसमान साफ रहा और धूप खिलने के साथ ही उमस भी बढऩे लगी। हालांकि सुबह ठंडी हवाओं का जोर रहा जिससे थोड़ी राहत भी रही। दिन चढ़ने के साथ ही बादलों की आवजााही शुरु हुई और धूप छांव का खेल होने से लोगों को गर्मी से भी राहत मिली। मंगलवार की रात में तापमान में भी पूर्व की अपेक्षा कुछ कमी आने से रात की ठंड में इजाफा हुआ है।
बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि बारिश भी इस दौरान दर्ज किया गया। आर्द्रता इस दौरान अधिकतम 86 फीसद दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम आर्द्रता 81 फीसद दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ओर से जारी सैटेलाइट तस्वीरों के अनुसार पूर्वांचल में बादलों की मामूली सक्रियता बनी हुई है। जबकि मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह के आखिर तक तापमान में धीरे धीरे गिरावट का दौर शुरु हो जाएगा।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में धीरे धीरे कम होता जाएगा और माह के अंत तक उमस में कमी आने के साथ ही ठंड में इजाफा होता जाएगा और अक्टूबर मास की शुरुआत के साथ ही पूर्वांचल में गुलाबी ठंड की दस्तक शुरु हो जाएगी और दूसरे पखवारे तक सुबह कोहरा भी गिरने लगेगा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार इस पूरे मानसूनी सत्र में अब तक औसत बारिश दर्ज की गई है जिसकी वजह से आगामी सत्र में कोहरा और ठंड भी समय से शुरु होने की उम्मीद है। वहीं अब पखवारे भर में पूर्वांचल से मानसून की विदायी का दौर भी आने की उम्मीद मौसम विज्ञानी जता रहे हैं।