Move to Jagran APP

बनारस बार में मोहन अध्यक्ष व अरुण महामंत्री, सेंट्रल बार में प्रेमशंकर सेंट्रल बार के अध्यक्ष व शैलेंद्र बने महामंत्री

बनारस बार में मोहन अध्यक्ष व अरुण महामंत्री सेंट्रल बार में प्रेमशंकर सेंट्रल बार के अध्यक्ष व शैलेंद्र महामंत्री बन गए हैं।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Mon, 23 Dec 2019 10:10 AM (IST)Updated: Mon, 23 Dec 2019 10:10 AM (IST)
बनारस बार में मोहन अध्यक्ष व अरुण महामंत्री, सेंट्रल बार में प्रेमशंकर सेंट्रल बार के अध्यक्ष व शैलेंद्र बने महामंत्री
बनारस बार में मोहन अध्यक्ष व अरुण महामंत्री, सेंट्रल बार में प्रेमशंकर सेंट्रल बार के अध्यक्ष व शैलेंद्र बने महामंत्री

वाराणसी, जेएनएन।  बनारस बार में मोहन अध्यक्ष व अरुण महामंत्री, सेंट्रल बार में प्रेमशंकर सेंट्रल बार के अध्यक्ष व शैलेंद्र महामंत्री बन गए हैं। रविवार को देर शाम तक आए मतगणना परिणाम के बाद एक दूसरे को बधाइयों का तांता लगा रहा।   

loksabha election banner

बनारस बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर मोहन सिंह यादव तथा महामंत्री पद पर अरुण कुमार सिंह निर्वाचित हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर वकार अहमद सिद्दीकी ने बाजी मारी। रविवार को मतगणना बाद वरिष्ठ समिति के अध्यक्ष क्षत्रधारी सिंह ने चुनाव परिणाम की घोषणा की।

अध्यक्ष पद पर विजयी मोहन सिंह यादव ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी धीरेंद्रनाथ शर्मा को 165 मतों से पराजित किया। मोहन सिंह को 1025 तो धीरेंद्र नाथ शर्मा को 860 मत प्राप्त हुए। महामंत्री पद पर विजयी अरुण कुमार सिंह ने प्रतिद्वंद्वी विवेक कुमार सिंह को 327 मतों से पराजित किया। अरुण सिंह को 1227 तथा विवेक कुमार सिंह को 900 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित वकार अहमद सिद्दीकी को 1189 मत मिले। उपाध्यक्ष (10 वर्ष से अधिक वकालत अनुभव) के दो पदों पर अमित कुमार श्रीवास्तव ने 1006 तथा आशीष शक्ति कुमार तिवारी ने 1345 मत हासिल कर जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष के ही (10 वर्ष से कम वकालत) एक अन्य पद पर कृष्ण मोहन पांडेय 1400 मत पाकर विजयी हुए। संयुक्त मंत्री (प्रशासन) पद पर 1196 मत पाकर वीरेंद्र कुमार सिंह ने जीत हासिल की। संयुक्त मंत्री (प्रकाशन) के पद पर सीधे मुकाबले में राहुल श्रीवास्तव 1744 मत पाकर विजेता बने। उनके प्रतिद्वंद्वी सुरेंद्र कुमार सेठ को 1144 मत मिले। संयुक्त मंत्री (पुस्तकालय) पद पर विजयी गीता देवी ने 1365 मत प्राप्त किया। प्रबंध समिति के 12 में से छह पदों (10 वर्ष से अधिक वकालत) पर दूधनाथ 1672, मनोज कुमार शर्मा 1720, राकेश कुमार उपाध्याय 1673, रमन प्रसाद श्रीवास्तव 2044, संतोष कुमार चौधरी 1699 व विवेकानंद उपाध्याय 1569 तथा शेष छह पदों (15 वर्ष से कम वकालत) पर अजय बरनवाल 1466, आशीष सोनकर 1471, बहादुर सिंह (मुन्ना) 1378, धर्मेंद्र कुमार 1291, संतोष कुमार मिश्रा 1210 व शैलेन्द्र प्रताप सिंह 1311 मत पाकर निर्वाचित हुए। कोषाध्यक्ष व आय-व्यय निरीक्षक पद पर धर्मेंद्र कुमार सिंह व विनोद कुमार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

मनोरंजन कक्ष में देर शाम तक चली मतगणना के बाद परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। इस दौरान वर्तमान अध्यक्ष राजेश मिश्र तथा महामंत्री विनोद कुमार शुक्ला ने प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दी। 

अधिवक्ताओं का हित व मान-सम्मान प्रभावित नहीं होने देंगे। कचहरी परिसर की सुरक्षा सुदृढ़ करने पर जोर रहेगा। - मोहन सिंह यादव, नवनिर्वाचित अध्यक्ष। 

तीन वर्ष तक के नए तथा बुजुर्ग अधिवक्ताओं को सरकार द्वारा मानदेय दिलाने का पूरा प्रयास करूंगा। परिसर की समस्या हल कराने को न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता करेंगे। -अरुण कुमार सिंह, नवनिर्वाचित महामंत्री।   

 

सेंट्रल बार में प्रेमशंकर सेंट्रल बार के अध्यक्ष व शैलेंद्र बने महामंत्री

पूर्वांचल में अधिवक्ताओं के सबसे बड़े संगठन सेंट्रल बार एसोसिएशन के रविवार को घोषित चुनाव नतीजों में अध्यक्ष पद पर प्रेम शंकर पांडेय और महामंत्री पद पर शैलेंद्र कुमार सिंह बबलू निर्वाचित हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कृपाशंकर सिंह चुने गए। 

अध्यक्ष पद पर विजयी प्रेम शंकर पांडेय ने रोचक मुकाबले में निकटतम प्रतिद्वंद्वी मोहन यादव को 358 मतों से पराजित किया। प्रेमशंकर पांडेय को 1371 तथा मोहन यादव को 1013 मत मिले। महामंत्री पद पर शैलेंद्र कुमार सिंह ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कन्हैया लाल पटेल को 549 मतों से पराजित किया। शैलेंद्र कुमार सिंह को 1517 और कन्हैया लाल को 968 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दिलचस्प मुकाबले में 1499 मत पाकर कृपा शंकर सिंह विजयी घोषित किए गए। उन्होंने सुरेश चंद्र यादव को 151 मतों से हराया।  उपाध्यक्ष (दस वर्ष से अधिक वकालत अनुभव) के दो पदों पर राकेश कुमार पांडेय सर्वाधिक 1130 तथा सुनील कुमार मिश्र 1081 मत पाकर विजेता बने। उपाध्यक्ष के (दस वर्ष से कम वकालत) दो अन्य पदों पर विपिन कुमार पाठक को 1352 तथा साधना सिंह को 991 मत मिले। संयुक्त मंत्री (प्रशासन) पद पर शिवम पांडेय 1321 मत लेकर विजयी हुए। संयुक्त मंत्री (प्रकाशन) के पद पर 1035 मत पाकर अभिनव त्रिपाठी विजयी हुए। संयुक्त मंत्री (पुस्तकालय) पद पर अरविंद कुमार सिंह 1242 मत पाकर निर्वाचित हुए। कोषाध्यक्ष पद पर अवधेश कुमार दुबे ने 1128 मत पाकर जीत हासिल की। आय-व्यय निरीक्षक पद पर संजय कुमार 2427 मत पाकर विजयी रहे। 

नए पदाधिकारियों को दी गई शुभकामनाएं

देर शाम मतगणना पूरी होने के बाद वरिष्ठ समिति के सदस्य संतोष कुमार सिंह ने चुनाव परिणाम की घोषणा की। इसके बाद समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों को बधाइयां देते हुए फूल-मालाओं से स्वागत किया। वर्तमान अध्यक्ष शिवपूजन सिंह गौतम तथा महामंत्री बृजेश कुमार मिश्र ने नए सत्र के लिए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। 

अधिवक्ता हित सर्वोपरि रहेगा। महामंत्री शैलेंद्र कुमार सिंह ने बार की गरिमा प्रभावित नहीं होने देंगे। - प्रेमशंकर पांडेय, नवनिर्वाचित अध्यक्ष 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.