उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस बिजली की बढ़ी हुई दरों पर आक्रोशित, केंद्र और राज्य सरकार को घेरा Varanasi news
उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय चौबे ने केंद्र और राज्य सरकार को निशाना बनाते हुए कहा कि जरूरी चीजों पर बढ़ते टैक्स से जनता परेशान है।
वाराणसी, जेएनएन। उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय चौबे ने केंद्र और राज्य सरकार को निशाना बनाते हुए कहा कि जरूरी चीजों पर बढ़ते टैक्स से जनता परेशान है। दूसरी ओर यूपी सरकार ने बिजली पर भी 12 प्रतिशत टैक्स लगाकर जनता व किसानों को एक बहुत बड़ा झटका दिया है जिसके विरोध में हम अपनी बात शहर और गांव के साथ ही प्रदेश के सभी जिलों में पहुंचाने का काम करेंगे।
विद्युत अफसरों और कर्मचारियों की मनमानी की वजह से विद्युत उपभोक्ता को बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है लेकिन इसके बाद भी यूपी सरकार का रवैया ठीक नहीं है। सस्ती बिजली देने के बजाय 12 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गई है जिससे तमाम गरीब जरूरतमंद किन समस्याओं से अपनी जरूरतों को पूरा करते हैं। इसी बीच बिजली की दरों में बढ़ोतरी से जनता को परेशान किया जा रहा है। संजय चौबे ने बताया कि अगर इस पर राज्य सरकार के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई तो हम जल्द ही जन आंदोलन करेंगे।